चक्रवात 'दाना' के असर से बदला इन राज्यों का मौसम, दिल्ली में कब शुरू होगी ठंड? जानें IMD अपडेट

मौसम विभाग के मुताबिक, 25 अक्टूबर को ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट है. जबकि केरल और झारखंड में ऑरेंज अलर्ट, बिहार और तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Advertisement
Weather Update Weather Update

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 9:11 AM IST

देश के उत्तरी राज्यों के न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो मैदानी इलाकों के पारे में उतार-चढ़ाव का सिलसिला कुछ दिनों तक जारी रहेगा. वहीं, ओडिशा और बंगाल में चक्रवाती तूफान दाना के असर से कई जिलों में भारी बारिश जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, 25 अक्टूबर को ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट है. जबकि केरल और झारखंड में ऑरेंज अलर्ट, बिहार और तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

Advertisement

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में रातें ठंडी होने लगी हैं. मौसम विभाग की मानें तो दिवाली के बाद दिल्ली के न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है. वहीं, इस पूरे सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. 



देश के मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे को दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं, तमिलनाडु, केरल और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1 या 2 स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.



इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिणी असम, पश्चिम बंगाल और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, पूर्वी बिहार, पूर्वी झारखंड और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है. दिल्ली और एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक में किसी भी सुधार की उम्मीद नहीं है और यह बहुत खराब श्रेणी में बना रहेगा. 

Advertisement

देश की मौसमी गतिविधियां

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, चक्रवाती तूफान 'दाना' 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह के बीच ओडिशा और पश्चिम बंगाल के उत्तरी तटों पर पुरी और सागर द्वीप के बीच भुवनेश्वर के उत्तर में टकराने की संभावना है. यह तूफान 100 से 110 किमी प्रति घंटे की हवा की गति के साथ, झोंकों में 120 किमी प्रति घंटे तक की गति वाला एक गंभीर चक्रवाती तूफान होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »