Advertisement

यूटिलिटी

DA Arrears Update: महंगाई भत्ता 3% बढ़ा... अब सैलरी के साथ कितना मिलेगा बकाया? समझें गणित

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:01 PM IST
  • 1/6

मोदी कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए बुधवार को केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) में 3 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. केंदीय कर्मचारियों के लिए यह तोहफा ठीक दिवाली से पहले दी गई है. 

  • 2/6

63% हुआ महंगाई भत्ता
इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़कर 63 फीसदी हो जाएगा. इस फैसले से सरकार के ऊपर 10,016 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा. यह बढ़ोतरी 1 जुलाई से प्रभावी माना जाएगा. 

  • 3/6

4 महीने का एरियर भी आएगा
जुलाई से अक्‍टूबर तक यानी 4 महीने का एरियर भी अक्टूबर की सैलरी के साथ कर्मचारियों और पेंशनर्स को जोड़कर एक साथ दिया जाएगा.

Advertisement
  • 4/6

कितनी बढ़ सकती है सैलरी? 
अगर आपकी बेसिक सैलरी 18000 रुपये है, तो हर महीने 540 रुपये का इजाफा होगा. वहीं 30 हजार रुपये की बेसिक सैलरी पर 900 रुपये मंथली बढ़ोतरी होगी. 50 हजार रुपये की बेसिक सैलरी पर महंगाई भत्ते में 1500 रुपये का इजाफा होगा.

  • 5/6

पेंशन में कितना इजाफा होगा? 
इसी तरह, अगर आपकी बेसिक पेंशन 18,000 रुपये है, तो हर महीने 540 रुपये बढ़ेगा. वहीं 30 हजार रुपये की बेसिक पेंशन पर 900 रुपये मंथली बढ़ोतरी होगी. 50 हजार रुपये की बेसिक पेंशन पर महंगाई राहत में 1500 रुपये हर महीने बढ़ेंगे.

  • 6/6

कितना मिलेगा एरियर? 
अगर आपकी बेसिक सैलरी 18000 रुपये है तो 2160 रुपये एरियर अक्‍टूबर की सैलरी के साथ मिलेगा. 30 हजार रुपये बेसिक सैलरी है तो 3600 रुपये एरियर जोड़कर अक्‍टूबर की सैलरी के साथ भेजा जाएगा. वहीं 50 हजार रुपये बेसिक सैलरी है तो 6000 रुपये एरियर मिलेगा.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement