Advertisement

यूटिलिटी

Bullet Train: इस सुरंग से होकर गुजरेगी बुलेट ट्रेन, लंबाई 21 किलोमीटर... टेक्नोलॉजी का कमाल

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:25 PM IST
  • 1/6

जल्द ही बुलेट ट्रेन का सपना सच होने वाला है, वैसे अगले साल 15 अगस्त से पटरी पर बुलेट ट्रेन रफ्तार भरने लगेगी. दिन-राज प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (MAHSR), जो देश का पहला बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट है, अपनी शानदार इंजीनियरिंग और तकनीकी चुनौतियों के कारण पूरी दुनिया का ध्यान खींच रहा है. 

  • 2/6

दरअसल, इस प्रोजेक्ट का सबसे रोमांचक और चुनौतीपूर्ण हिस्सा वह सुरंग है, जो मुंबई शहर के नीचे बनाई जा रही है. मुंबई जैसे घनी आबादी वाले महानगर के नीचे सुरंग का निर्माण करना आसान नहीं था. परियोजना के तहत ठाणे क्रीक से लेकर बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) तक करीब 21 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाई जा रही है, जिसका एक बड़ा हिस्सा समुद्र के नीचे से गुजरेगा. जिसके लिए टनल बनाया जा रहा है.

  • 3/6

यह सुरंग जमीन से लगभग 25 से 40 मीटर की गहराई पर बनाई जा रही है, ताकि ऊपर बसे शहर के लोगों, इमारतों और बुनियादी ढांचों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. इस सुरंग के निर्माण के लिए टनल बोरिंग मशीन (TBM) और न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड (NATM) जैसी विश्वस्तरीय तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

Advertisement
  • 4/6

यह बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट न केवल दो आर्थिक राजधानियों (मुंबई और अहमदाबाद) के बीच की दूरी को मात्र 2 घंटे और कुछ मिनटों में समेट देगा, बल्कि भारत के परिवहन इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा. 

  • 5/6

करीब 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली यह ट्रेन यात्रियों को विमान जैसी आधुनिक सुविधाएं और सुरक्षा प्रदान करेगी. मुंबई के नीचे से गुजरती यह सुरंग भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता और आधुनिक बुनियादी ढांचे के सशक्तिकरण का एक जीवंत उदाहरण है.
 

  • 6/6

यह प्रोजेक्ट पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के साथ-साथ देश के आर्थिक विकास को भी नई रफ्तार देगा. जब यह बुलेट ट्रेन पटरियों पर दौड़ेगी, तो यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण होगा.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement