Advertisement

यूटिलिटी

Silver Price Crash: चांदी को ये क्या हो गया? आज फिर क्रैश... हाई से अब ₹2.26 लाख सस्ती, सोने धड़ाम

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:16 AM IST
  • 1/6

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) का सिलसिला जारी है. मंगलवार को एक बार फिर दोनों कीमती धातुएं सस्ती हुई हैं. एक ओर जहां मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी का भाव 2200 रुपये से ज्यादा फिसल गया और 1 Kg Silver Price अब अपने हाई से 2.26 लाख रुपये से ज्यादा कम हो गया. तो वहीं सोना भी सस्ता हुआ है. (Photo: ITG)

  • 2/6

फूट गया चांदी का बुलबुला 
सबसे पहले बात करते हैं चांदी की कीमत में आई गिरावट के बारे में, जिसका बुलबुला बीते कुछ दिनों में ही फूटा (Silver Bubble Burst) हुआ नजर आया है. 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी की वायदा कीमत बीते कारोबारी दिन 1,95,793 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी और मंगलवार को खुलने के साथ ही ये 2238 रुपये सस्ती होकर 1,93,555 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. (Photo: Reuters)

  • 3/6

अक्टूबर में अब तक इतनी सस्ती Silver 
चांदी की कीमत में इस अक्टूबर महीने में एक-दो दिन को छोड़कर ज्यादातर गिरावट ही देखने को मिली है और इसका भाव भरभराकर टूटा है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते महीने के आखिरी कारोबारी दिन यानी 30 सितंबर को 1 किलो वायदा चांदी की कीमत 2,23,706 रुपये पर बंद हुई थी और 1 अक्टूबर से अब तक ये 30,151 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है. (Photo: ITG)

Advertisement
  • 4/6

हाई से अब 2.26 लाख रुपये सस्ती
अब तुलना करें, चांदी की कीमत के लाइफ टाइम हाई से वर्तमान भाव की, तो इसका भाव आधे से भी कहीं ज्यादा कम हो चुका है. दरअसल, जनवरी महीने में पहली बार चांदी की वायदा कीमत 4 लाख रुपये के ऐतिहासिक स्तर के पार निकली थी और इसने 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का हाई छुआ था. इस लेवल से क्रैश होते हुए चांदी (Silver Price Crash From High) अब 2,26,493 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है. (Photo: Reuters)

  • 5/6

Gold का रेट भी इस महीने धड़ाम 
न सिर्फ चांदी की कीमत में अक्टूबर महीने में बड़ी गिरावट देखने को मिली है, बल्कि कीमती पीली धातु भी क्रैश (Gold Rate Crash In October) हुआ है. सितंबर महीने के आखिरी कारोबारी दिन 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,49,036 रुपये पर क्लोज हुआ था और मंगलवार को इसकी कीमत 1,42,581 से तुलना करें, तो अब तक ये कीमती पीली धातु 6455 रुपये सस्ती हो गई है. (Photo: Reuters)

  • 6/6

मंगलवार को सोना कितना टूटा? 
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन सोने की कीमत में ओपनिंग के साथ ही गिरावट देखने को मिली. सोमवार को इसका भाव 1,43,073 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और बाजार खुलने के साथ ही एक झटके में ये गिरकर 1,42,581 रुपये पर आ गया. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो सोना 492 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है. (Photo: Reuters)

(नोट: सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement