पिछले दो महीनों में सोना और चांदी को लेकर भारी गिरावट आई. गिरावट ऐसी है कि चांदी 2 लाख रुपये प्रति किलो के भी नीचे आ चुकी है, जबकि सोना 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ चुका है. ऐसे मे अब ये चर्चा शुरू हो चुकी है कि क्या अब सोना-चांदी खरीदने का सही वक्त है? आइए समझते हैं...
सोना 24000 रुपये सस्ती
एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है. 24 अगस्त को एमसीएक्स पर सोने की कीमत 1,65,600 रुपये थी, जो 23 अक्टूबर को 1,42,150 पर आ गई यानी कि दो महीने में 23450 रुपये कम हुए हैं. जबकि सिर्फ अक्टूबर में सोने की कीमतों में 8000 रुपये तक की गिरावट आई है.
चांदी 54000 रुपये सस्ती
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट आई है. चांदी की कीमत 24 अगस्त को एमसीएक्स पर 2.51 लाख रुपये प्रति किलो थी, जो 23 अक्टूबर को घटकर 1.96 लाख रुपये पर आ गई. इसका मतलब है कि सिर्फ दो महीने में चांदी की कीमतों में 55000 रुपये की गिरावट आई है. जबकि अक्टूबर महीने में चांदी की कीमतों में 30 हजार रुपये की गिरावट आई है.
रिकॉर्ड हाई से कितनी गिरा सोना और चांदी?
रिकॉर्ड हाई लेवल से सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है. सोना का रिकॉर्ड हाई लेवल 1.93 लाख रुपये है, जिसका मतलब है कि ये अपने रिकॉर्ड हाई से 51 हजार रुपये टूट चुका है. वहीं चांदी का रिकॉर्ड हाई लेवल 4.20 लाख रुपये है, जो अब 2.24 लाख रुपये सस्ता हो चुका है.
सोने-चांदी की कीमत क्यों गिर रही है?
क्या अभी सोना खरीदना चाहिए?
त्योहारी खरीदारी की योजना बना रहे लोग एक ही बार में पूरी रकम से सोना-चांदी में खरीदने के बजाय किस्तों में खरीदारी करनी चाहिए, क्योंकि अभी भी गिरावट की आशंका कम नहीं हुई है. हर गिरावट पर निवेशकों को थोड़ा-थोड़ा करके सोने में निवेश या खरीदारी करनी चाहिए. साथ ही लॉन्गटर्म के लिए इसमें बने रहना होगा.
(नोट- सोना या चांदी में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)