Advertisement

यूटिलिटी

Silver Crash: 10 महीने में सबसे सस्ती चांदी आज, खरीदने का सुनहरा मौका, लेकिन...

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:24 PM IST
  • 1/9

त्योहारों के बीच चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है, हर रोज भाव लुढ़क रहे हैं, इसी साल जनवरी में चांदी की कीमत बढ़कर 4.21 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी. जहां से कीमत अब भर-भराकर नीचे आ गई है. 

  • 2/9

दरअसल, मंगलवार 27 अक्टूबर को चांदी की कीमत MCX पर लुढ़क कर 1.91 लाख रुपये किलो तक पहुंच गई, जो कि 10 महीने में सबसे कम है. यानी 10 महीने में सबसे सस्ती चांदी हो गई है. जबकि पिछले साल अक्टूबर में चांदी की कीमत 2.10 से 2.20 लाख रुपये प्रति किलो के बीच थी.मंगलवार को चांदी में 4000 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. कारोबार के दौरान चांदी में 2 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. (Photo: Getty)

  • 3/9

जनवरी के रिकॉर्ड हाई 4.21 लाख रुपये से फिसलकर आज चांदी करीब 2.30 लाख रुपये सस्ती हो चुकी है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि त्योहारी सीजन के बीच यह खरीदारी का बेहतरीन मौका है, या आगे चांदी और सस्ती होगी? आइए जानते हैं, आपकी सही रणनीति क्या होनी चाहिए? (Photo: Getty)

Advertisement
  • 4/9

जनवरी की हाई से चांदी करीब 2.30 लाख रुपये सस्ती हो चुकी है, आज यानी 27 अक्टूबर को MCX पर चांदी की कीमत गिरकर 1.91 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. ऐसे में निवेशक इस फेस्टिव पर धीरे-धीरे करके SIP फॉर्मेट में चांदी खरीद सकते हैं. जनवरी 2026 में बने 4.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल-टाइम हाई से तुलना करें, तो चांदी करीब 2.30 लाख रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है. (Photo: Getty)

  • 5/9

अगर आप भी इस बड़ी गिरावट को देखकर निवेश का मन बना रहे हैं, क्योंकि दिवाली और धनतेरस पर लोग जमकर सोने-चांदी में निवेश करते हैं. चांदी अपने ऑल-टाइम हाई से करीब 53-54% नीचे ट्रेड कर रही है. टेक्निकल रूप से यह काफी 'ओवरसोल्ड जोन' में है. हालांकि, बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि केवल गिरावट देखकर पूरी पूंजी एक बार में लगा देना नुकसानदेह हो सकता है. इसलिए एक साथ पैसा लगाने के बजाय किस्तों में निवेश करना समझदारी होगी. 

  • 6/9

ये है फॉर्मूला 
अगर आप 1 किलो चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, यानी करीब 2 लाख रुपये निवेश करना चाहते हैं, तो आज-कल में 25 फीसदी यानी 250 ग्राम (करीब 50 हजार रुपये) चांदी खरीद सकते हैं. अगले कुछ दिनों में फिर 250 ग्राम खरीदें, यानी किस्तों में निवेश करें. अगले तीन महीने में पूरी रकम को निवेश करें.

Advertisement
  • 7/9

अगर डिजिटल फॉर्मेट में निवेश की तैयारी कर रहे हैं, तो Silver ETFs या Silver Mutual Fund FoFs के जरिए हर हफ्ते या हर महीने एक निश्चित रकम लगाएं. फिजिकल चांदी खरीदने पर मेकिंग चार्ज और GST का अतिरिक्त बोझ पड़ता है. लिहाजा लॉन्ग-टर्म रिटर्न के लिए सिल्वर ETF या ई-सिल्वर ज्यादा बेहतर विकल्प हैं. अगर फिजिकल सिल्वर ही खरीदना है तो फिर सिक्के या ईंट खरीदें, ताकि मेकिंग चार्ज से बचा जा सके. (Photo: Getty)

  • 8/9

अब मन में सवाल उठ रहा होगा कि चांदी में इतनी बड़ी गिरावट आई क्यों? तो पहला कारण ये है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति बैठकों के बीच डॉलर इंडेक्स और वैश्विक बॉन्ड यील्ड में तेजी ने कीमती धातुओं के दाम पर दबाव बनाया है. जिससे COMEX पर चांदी $54 प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है. इसके अलावा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग स्लोडाउन के चलते चांदी की औद्योगिक मांग में भी थोड़ी सुस्ती आई है. (Photo: Getty)

  • 9/9

महज एक महीने में चांदी की कीमत करीब 40 हजार रुपये प्रति किलो गिर चुकी है. एक्सपर्ट्स की मानें तो थोड़ा-थोड़ा करके चांदी में निवेश का ये यही वक्त है. वैश्विक हालात सुधरते ही चांदी में फिर बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है. 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement