Advertisement

यूटिलिटी

शेयर में डूब रहा पैसा? तो यहां करें निवेश, 5 लाख पर 2 लाख की कमाई!

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:07 PM IST
  • 1/6

भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों तगड़ी गिरावट देखने को मिली है. सेंसेक्‍स पिछले चार दिनों में 1200 अंक से ज्‍यादा टूट चुका है, जबकि निफ्टी करीब 400 अंक गिर चुका है. वहीं निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा का नुकसान हुआ है. 

  • 2/6

वहीं इस साल का आंकड़ा देखें तो यह और भी दर्द भरा है, क्‍योंकि जनवरी से अबतक निवेशकों के 30 लाख करोड़ रुपये डूब चुके हैं. साथ ही सेंसेक्‍स-निफ्टी 15 फीसदी तक गिरे हैं. ऐसे में निवेशक अब अपने नया पैसा मार्केट में नहीं लगा रहे हैं, बल्कि किसी अन्‍य निवेश विकल्‍प के बारे में सोच रहे हैं, जहां पर उन्‍हें एक अच्‍छा रिटर्न भी मिले और मार्केट रिस्‍क भी ना हो. 

  • 3/6

अगर आप भी ऐसे ही किसी विकल्‍प की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको तीन ऐसी जगह बता रहे हैं, जहां आप अपना पैसा लगाकर अच्‍छी कमाई कर सकते हैं. ये निवेश योजनाएं- बैंक एफडी, पोस्‍ट ऑफिस आरडी और पोस्‍ट ऑफिस FD  हैं. आइए अब जानते हैं 5 लाख रुपये के निवेश पर कहां ज्‍यादा कमाई हो सकती है. 

Advertisement
  • 4/6

पोस्‍ट ऑफिस RD में 5 लाख का निवेश 
रेकरिंग डिपॉजिट में अगर आप पांच लाख रुपये का निवेश करते हैं तो आपको सालाना 1 लाख रुपये लगाने होंगे यानी महीने के 8334 रुपये निवेश करने होंगे. इस निवेश पर आपको सालाना 6.7% का ब्‍याज मिलेगा. अब पांच साल बाद आपके पास 5,91,634 रुपये होंगे, जिसमें ब्‍याज से कमाई 91,634 रुपये होगी. 

  • 5/6

पोस्‍ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट 
अगर आप पोस्‍ट ऑफिस की टाइम डिमपॉजिट में पैसा लगाना चाहते हैं तो यह तीन तरह के मैच्‍योरिटी पीरियड के साथ इसमें निवेश कर सकते हैं. हालांकि, 5 साल की टाइम डिपॉजिट में निवेश करने पर आपको मोटा मुनाफा मिल सकता है और इसमें टैक्‍स छूट का भी लाभ है. 5 साल की एफडी पर सालाना 7.50% का ब्‍याज दिया जाता है. इसका मतलब है कि अगर आप इसमें पांच लाख रुपये पांच साल के लिए लगाते हैं तो 7,24,974 रुपये कुल कमाई होगी, जिसमें ब्‍याज से कमाई 2,24,974 रुपये होगी. 

  • 6/6

बैंक एफडी ब्‍याज 
ज्‍यादातर बैंक आपको पांच साल की फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर ब्‍याज 7 फीसदी से ज्‍यादा दे रहे हैं. ऐसे में अगर आप 7 फीसदी ब्‍याज मानकर 5 लाख रुपये निवेश करें तो पांच साल बाद आपको 5 लाख रुपये के बदले 7,07,389 रुपये मिलेंगे. जिसमें ब्‍याज से कमाई 2,07,389 रुपये होगी. 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement