Advertisement

यूटिलिटी

Banks Closed: 24 अक्टूबर से 3 दिनों के लिए बंद रहेंगे बैंक, जानिए क्‍यों रहेगी छुट्टी

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:26 PM IST
  • 1/6

अगर आप बैंक जाने के बारे में विचार करे रहे हैं तो आपको यह जान लेना चाहिए कि आपका बैंक खुला है या नहीं, क्‍योंकि कई जगहों पर बैंकों की छुट्टी अगले तीन दिनों के लिए रहने वाली है. 24 अक्‍टूबर यानी कल से लेकर 26 अक्‍टूबर यानी सोमवार तक अवकाश रहने वाला है. 
 

  • 2/6

ऐसे में अगर आपको बैंक में कोई काम है तो आपको मंगलवार यानी 27 अक्टूबर तक जाना होगा. इससे पहले आपका ब्रांच संबंधी काम नहीं होगा. यह अवकाश आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार दी गई है. 
 

  • 3/6

कहां पर लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक 
बैंकों की छुट्टी अगरतला, बेंगलुरु, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में लगातार तीन दिन तक रहने वाली हैं. इन जगहों पर 24 से लेकर 26 अक्‍टूबर तक बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी. यह नियम सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) समेत सभी बैंकों पर लागू होगा. 

Advertisement
  • 4/6

किस वजह से बंद रहेंगे बैंक 
24 अक्‍टूबर को महीने का चौथा शनिवार है, जिस कारण बैंकों का अवकाश रहने वाला है. हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक पूरे देशभर में बंद रहते हैं. 26 अक्टूबर यानी सोमवार को कुछ राज्यों में बैंक लक्ष्मी पूजा, विलय दिवस या महर्षि वाल्मीकि जयंती की छुट्टी रहने वाली है.

  • 5/6

जम्‍मू कश्‍मीर विलय दिवस 
जम्मू-कश्मीर में 26 अक्टूबर को विलय दिवस के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. 26 अक्टूबर कश्मीर का भारत में विलय मनाया जाता है, जिस कारण ये अवकाश रहने वाला है. वहीं 25 अक्‍टूबर रविवार के कारण बैंक पूरे देश में बंद रहने वाले हैं. 

  • 6/6

ये सेवाएं चलती रहेंगी 
छुटि्यों के दौरान ऑनलाइन बैंक‍िंग सेवाएं चालू रहेंगी, ताकि बैंकों का काम चलता रहे और कस्‍टमर्स को ज्‍यादा परेशानियों का सामना ना करना पड़े. इसके अलावा बैंकों के एटीएम भी सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे. इंटरनेट बैंकिंग का भी आप इस्‍तेमाल कर सकते हैं. 
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement