Advertisement

यूटिलिटी

Silver Crash From High: चांदी हो रही दनादन क्रैश... हाई से ₹2.25 लाख सस्ती, सोने में भी खरीदारी का मौका

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:44 PM IST
  • 1/6

अगर आप फेस्टिव सीजन में सोना-चांदी (Gold-Silver Rate) में निवेश या खरीदारी का प्लान बना रहे हैं, तो फिर अभी आपके पास बेहतरीन मौका है. दरअसल, हर रोज गोल्ड-सिल्वर रेट क्रैश हो रहे हैं. शेयर मार्केट क्रैश (Stock Market Crash) के बीच मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर बुधवार को चांदी का वायदा कीमत फिर धड़ाम हो गई. 1 किलो वायदा चांदी झटके में 1800 रुपये से ज्यादा टूट गई और इस गिरावट के बाद अब ये कीमती धातु अपने हाई लेवल से 2.25 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती मिल रही है. आइए जानते हैं 24 कैरेट सोने का भाव कितना टूटा है? (Photo: Reuters)

  • 2/6

चांदी में आज फिर बड़ी गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमत (MCX Silver Price) पर नजर डालें, तो सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी गिरावट के साथ ओपन हुई. इसका दाम (Silver Rate) पिछले बंद 1,96,717 रुपये की तुलना में गिरकर 1,94,901 रुपये प्रति किलो पर आ गया. इस हिसाब से 1 Kg Silver खुलते ही 1816 रुपये सस्ती हो गई. (Photo: Reuters)

  • 3/6

अक्टूबर में दनादन क्रैश हुई Silver
अक्टूबर का महीना सोना-चांदी में निवेश के लिए बेहतरीन बना हुई है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते सितंबर महीने के आखिर कारोबारी दिन की तुलना में ये इस महीने लगातार बिखरती हुई नजर आई है. बता दें कि 30 सितंबर को 1 किलो चांदी का वायदा भाव 2,23,706 रुपये पर क्लोज हुआ था और ये बुधवार तक 28,805 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है. (Photo: Reuters)

Advertisement
  • 4/6

हाई से आधे से भी कम भाव पर चांदी 
लगातार जारी चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद अब ये कीमती धातु अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से आधे से भी कम भाव पर मिल रही है. बता दें कि इस साल जनवरी महीने के आखिरी सप्ताह में Silver Price ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 4 लाख रुपये का ऐतिहासिक स्तर पार किया था और 4,20,048 रुपये का हाई लेवल छुआ था, लेकिन इसके बाद ये लगातार क्रैश (Silver Price Crash) होती नजर आई और वर्तमान भाव से तुलना करें, तो अब चांदी हाई से 2,25,147 रुपये प्रति किलो कम दाम पर मिल रही है. (Photo: Reuters)

  • 5/6

10 ग्राम सोना अब कितने का? 
जहां चांदी की कीमत लगातार टूट रही है, तो वहीं कीमती पीली धातु सोना का भाव भी टूटता जा रहा है. बीते कारोबारी दिन 1,44,138 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था और बुधवार को शुरुआती कारोबार में ही ये शेयर टूटकर 1,43,468 रुपये पर आ गया. यानी सोना 670 रुपये प्रति 10 ग्राम और सस्ता हो गया है. अगर बात करें, अक्टूबर महीने में सोने की कीमत में आए बदलाव (Gold Rate Change) के बारे में, तो बीते 30 सितंबर को MCX Gold Rate कारोबार के अंत में 1,49,036 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, ऐसे में वर्तमान भाव से तुलना करें, तो सोना 5568 रुपये सस्ता हो चुका है. (Photo: Reuters) 

  • 6/6

घरेलू मार्केट में सोना-चांदी का हाल? 
MCX Gold-Silver Rate के बाद घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमत में आए बदलाव पर नजर डालें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, 1 किलो चांदी की कीमत 1.94 लाख रुपये पर चल रही है. तो वहीं 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है. अन्य क्वालिटी के गोल्ड पर नजर डालें, तो 22 कैरेट सोना 1,41,730 रुपये, 20 कैरेट सोना 1,30,347 रुपये, 18 कैरेट सोना 1,06,725 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड रेट 83,246 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ. (Photo: ITG)

(नोट: सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement