scorecardresearch
 

नोटों का अंबार नहीं मिसाइलों की बौछार... ईरान अटैक के बहाने ट्रंप का ओबामा पर वार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक ग्राफिक साझा किया, जिसमें उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की ईरान नीति की तुलना अपनी सख्त सैन्य नीति से की है. ट्रंप ने ओबामा की नीति को नकदी देने वाला बताया जबकि अपनी नीति को आक्रामक सैन्य कार्रवाई के रूप में प्रस्तुत किया.

Advertisement
X
ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति ओबामा की ईरान नीति आलोचना की. (Photo: Reuters/File)
ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति ओबामा की ईरान नीति आलोचना की. (Photo: Reuters/File)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक मीम शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की ईरान नीति की तुलना अपनी नीति से की है. इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होकर चर्चा का विषय बन गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक बार फिर ईरान को लेकर एक बेहद आक्रामक तस्वीर साझा की है. इस ग्राफिक इमेज के जरिए उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की ईरान नीति की तीखी आलोचना करते हुए अपनी सख्त सैन्य कार्रवाई वाली नीति को सर्वश्रेष्ठ (बेस्ट) बताया है. इस आक्रामक पोस्ट को अपलोड किए जाने के कुछ ही वक्त के अंदर इस पर हजारों की संख्या में लाइक, री-ट्रुथ और सैकड़ों प्रतिक्रियाएं सामने आ चुकी हैं, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों देशों के बीच जारी कूटनीतिक और सैन्य तनाव के बीच एक नई बहस को जन्म दे दिया है.

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर के पहले हिस्से पर 'ओबामा की ईरान नीति' लिखा है, जिसके नीचे एक बड़े पैलेट पर भारी मात्रा में नकदी (कैश) का बंडल रखा हुआ दिखाई दे रहा है.इस कार्टून के जरिए ट्रंप ने पूर्व अमेरिकी प्रशासन द्वारा ईरान को कथित रूप से वित्तीय लाभ देने के पुराने फैसलों पर कड़ा राजनीतिक कटाक्ष किया है.


ग्राफिक इमेज के दूसरे हिस्से पर बड़े अक्षरों में 'ट्रंप की ईरान नीति' लिखा हुआ है. इस भाग में समुद्र के अंदर तैनात एक विशाल अमेरिकी सैन्य युद्धपोत को दुश्मनों पर लगातार मिसाइलें दागते और लड़ाकू विमानों को बमबारी कर उनके ठिकानों को पूरी तरह नष्ट करते हुए बेहद आक्रामक अंदाज में चित्रित किया गया है.

अमेरिका की ईरानी पर स्ट्राइक

आपको बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका और ईरान के बीच जंग फिर से शुरू हो गई है. सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को ईरानी सैन्य ठिकानों और नाव पर हवाई हमले किए.

इसको लेकर CENTCOM के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने बयान जारी कर कहा कि अमेरिकी बलों ने दक्षिणी ईरान में सेल्फ-डिफेंस स्ट्राइक को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि अमेरिकी सेना ने उन खतरों को निष्क्रिय किया जो ईरानी बलों की ओर से पैदा हो रहे थे. अमेरिका मौजूदा सीजफायर के दौरान संयम बरत रहा है, लेकिन अपने सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई की शुरुआत तब हुई जब दो ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नावों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाते हुए देखा गया. इसके बाद अमेरिकी नौसेना और वायुसेना ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की. अधिकारियों ने दावा किया कि दोनों नावों को तबाह कर दिया गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement