scorecardresearch
 

मिडिल-ईस्ट संकट: युद्ध के बीच अमेरिकी सेना ने जारी किया ईरानी मिलिट्री बेस पर हमले का वीडियो

अमेरिकी सेना ने हाल ही में ईरानी सैन्य ठिकानों पर किए गए हमलों का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है. इसके साथ ही, अमेरिका ने दावा किया है कि वो ईरान की सेना को कमजोर कर रहा है. दूसरी तरफ, ईरानी राष्ट्रपति ने भी अमेरिका-इजरायल के हमलों की निंदा की है.

Advertisement
X
अमेरिका ने ईरानी सेना को कमजोर करने का दावा किया. (Photo: X/Centcom)
अमेरिका ने ईरानी सेना को कमजोर करने का दावा किया. (Photo: X/Centcom)

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को अब तीसरा हफ्ता शुरू हो गया है. इस बीत अमेरिकी सेना ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें ईरानी सैन्य ठिकानों पर किए गए हमलों को दिखाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, 14 मार्च से पहले इस वीडियो का कोई पुराना वर्जन इंटरनेट पर नहीं देखा गया था.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, ये हमले सीधे तौर पर ईरान की सैन्य क्षमताओं को निशाना बनाकर किए गए हैं. अमेरिकी सेना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करने का दावा किया.

सेंटकॉम नेईरानी सैन्य ठिकानों पर किए गए हमलों का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, अमेरिकी सेना ईरान की सैन्य क्षमता को लगातार कमजोर कर रही है.

खार्ग द्वीप पर भीषण हमले और ईरान का रुख

युद्ध के तीसरे हफ्ते में पहुंचने के बावजूद ईरान, अमेरिका और इजरायल जंग खत्म करते नजर नहीं आ रहे हैं. अमेरिकी सेना ने ईरान के खार्ग द्वीप स्थित सैन्य ठिकानों पर भारी बमबारी की है. ये द्वीप ईरान के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम है क्योंकि यहां से ईरान के कुल तेल निर्यात का 90 प्रतिशत हिस्सा हैंडल किया जाता है.

Advertisement

UAE में एनर्जी हब पर ड्रोन अटैक

ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से संयुक्त अरब अमीरात के एक एनर्जी हब पर भी ड्रोन हमला हुआ. मिडिल-ईस्ट में बिगड़ते हालात को देखते हुए अमेरिका ने कड़े कदम उठाए हैं. बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को तुरंत इराक छोड़ने की चेतावनी दी है.

यह भी पढ़ें: US-Israel War on Iran: 'भयानक हिंसा देखकर भी जो चुप हैं, वो...', अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच बोले ईरानी राष्ट्रपति

ईरानी राष्ट्रपति का गुस्सा फूटा

वहीं, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि शांति का दिखावा करने वाले एक व्यक्ति ने स्कूल, अस्पताल और सांस्कृतिक केंद्रों जैसी जगहों पर बेरहमी से हमले किए हैं. उसने मीनाब में 160 से ज्यादा मासूम बच्चों की जान ले ली. ऐसी भयानक हिंसा को देखकर भी जो लोग चुप हैं, वो भी उस अपराधी की मदद करने के बराबर ही दोषी हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement