scorecardresearch
 

मक्का के बाद अब मदीना पर मिसाइल अटैक, हूती बोले- हमने नहीं किया हमला

सऊदी अरब पर हूतियों के हमले जारी है. इस बीच सऊदी ने मदीना में एक क्रूज मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया है. सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने हमलों की पुष्टि की, लेकिन हमले के पीछे किसका हाथ है, इसका खुलासा नहीं हो सका है. वहीं, हूतियों ने मदीना पर हमले से इनकार किया है.

Advertisement
X
मदीना में मिसाइल इंटरसेप्ट किया गया. (Photo- Pexels)
मदीना में मिसाइल इंटरसेप्ट किया गया. (Photo- Pexels)

मक्का के बाद अब पवित्र शहर मदीना पर हमले की खबरें सामने आ रही हैं. सऊदी अरब की मानें तो उसने मदीना में एक क्रूज मिसाइल को हवा में ही तबाह कर दिया है. इसके साथ ही देश के पूर्वी हिस्से में हुए एक और हमले को भी नाकाम कर दिया गया है.

सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने एक बयान में पुष्टि की है कि मदीना प्रांत के ऊपर एक क्रूज मिसाइल को रोका गया. हालांकि इस हमले के पीछे किसका हाथ था, इसका जिक्र नहीं किया गया.

इस्लाम धर्म में मदीना वो पवित्र शहर है जहां मोहम्मद ने मुस्लिम समुदाय की स्थापना की थी. वहीं, मक्का वो जगह है जहां उनका जन्म हुआ था. इसे इस्लाम का सबसे पवित्र शहर माना जाता है.

हूतियों का हमले से इनकार

वहीं, हूतियों ने मदीना पर किसी भी तरह के हमले से साफ इनकार किया है. हूतियों के सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सारी हमले में शामिल होने के आरोपों को खारिज किया है. 

हूतियों ने पहले ही वादा किया था कि वो सऊदी अरब के पवित्र शहरो- मक्का और मदीना के एयरपोर्ट पर हमले नहीं करेंगे. इसके बावजूद मक्का, एयरपोर्ट और अब मदीना पर हमले हो रहे हैं. हालांकि हूती लगातार इन हमलों की जिम्मेदारी लेने से पीछे हटते रहें हैं.

यह भी पढ़ें: हूतियों के खिलाफ सऊदी अरब की ओर से लड़ना चाहता है इजरायल, पसोपेश में प्रिंस सलमान!

Advertisement

हूती हमलों के चलते राजधानी रियाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अस्थायी रूप से सर्विसेस पोस्टपोन कर दी गई हैं. फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म 'फ्लाइटराडार24' के मुताबिक, जेद्दा एयरपोर्ट पर भी दर्जनों उड़ानें रद्द या विलंबित की गई हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement