scorecardresearch
 

सिंगापुर में दोस्ती, क्रिप्टो का झांसा और लाहौर में गैंगरेप... PAK डिप्टी पीएम के रिश्तेदार की शर्मनाक करतूत

पाकिस्तान के लाहौर में नीदरलैंड और वेनेजुएला की दो विदेशी महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण के मामले में डिप्टी पीएम इशाक डार के करीबी रिश्तेदार समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने पांच दिन की रिमांड लेकर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार रजा डार मुख्य आरोपी बताया जा रहा है. (File Photo: ITG)
डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार रजा डार मुख्य आरोपी बताया जा रहा है. (File Photo: ITG)

पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के एक करीबी रिश्तेदार का नाम दो विदेशी महिलाओं के कथित अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म मामले में सामने आने के बाद पाकिस्तान में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है.

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद रजा डार, हसन रजा, सिकंदर खान और साजिद अली के रूप में हुई है. इनमें मोहम्मद रजा डार को मुख्य आरोपी माना जा रहा है और बताया जा रहा है कि वह पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इशाक डार का रिश्तेदार है. लाहौर की एक अदालत ने सभी चारों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चूंकि इस मामले में देश के एक शीर्ष नेता के रिश्तेदार का नाम सामने आया है, इसलिए जांच बेहद संवेदनशील तरीके से सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है.

पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिलाओं में एक नीदरलैंड और दूसरी वेनेजुएला की नागरिक है. दोनों 29 जून को पाकिस्तान पहुंची थीं. आरोप है कि लाहौर पहुंचने के बाद पांच लोगों ने उनका अपहरण कर लिया और उन्हें एक मकान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. आरोपियों ने कथित तौर पर उनकी रिहाई के बदले फिरौती भी मांगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: फोन रिचार्ज, दवा का झांसा और गैंगरेप... पुलिस ने 6 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िताओं में से एक के पिता ने स्पेन से पुलिस को फोन कर अपनी बेटी के लापता होने की सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिलाओं को बरामद किया और मामला दर्ज किया.

लाहौर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 365A (अपहरण) और 375A (सामूहिक दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.

जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों विदेशी महिलाओं की मुलाकात अक्टूबर 2025 में सिंगापुर में मोहम्मद रजा डार से हुई थी. पुलिस के अनुसार, तीनों एक क्रिप्टोकरेंसी बिजनेस से जुड़े हुए थे. रज़ा डार ने ही महिलाओं के लिए पाकिस्तान आने की बिजनेस वीजा व्यवस्था की थी और उन्हें लाहौर आने का निमंत्रण दिया था.

अदालत में पेशी के दौरान दोनों महिलाओं ने मुहम्मद रज़ा डार की पहचान मुख्य आरोपी के रूप में की. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस वारदात की पूरी साजिश कैसे रची गई और इसमें शामिल अन्य लोगों की क्या भूमिका थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement