scorecardresearch
 

उत्तर कोरिया ने दी दक्षिण कोरिया और अमेरिका को परमाणु हमलों की धमकी

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका को धमकी देते हुए कहा है कि यदि वे दोनों देश आज से शुरू होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यासों को आगे बढ़ाते हैं तो वह उन पर ‘अंधाधुंध’ परमाणु हमले बोल देगा.

Advertisement
X
उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन
उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका को धमकी देते हुए कहा है कि यदि वे दोनों देश आज से शुरू होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यासों को आगे बढ़ाते हैं तो वह उन पर ‘अंधाधुंध’ परमाणु हमले बोल देगा.

'न्याय के लिए एहतियातन परमाणु हमले' की यह धमकी के शक्तिशाली नेशनल डिफेंस कमीशन ने एक बयान में कोरियन पीपल्स आर्मी के उच्चतम कमांड के हवाले से दी है.

परमाणु हथियार तैयार रखने के निर्देष
इस धमकी से कुछ ही दिन पहले संयुक्त राष्ट्र के उत्तर कोरिया पर लगाए गए नए कड़े प्रतिबंधों के जवाब में नेता किम जोंग उन ने देश के परमाणु हथियारों के जखीरे को ‘किसी भी क्षण’ इस्तेमाल करने के लिए तैयार रखने को कहा था. ये प्रतिबंध उत्तर कोरिया की ओर से जनवरी में किए गए चौथे और बीते माह किए गए लंबी दूरी के रॉकेट प्रक्षेपण के कारण लगाए गए थे.

Advertisement

उत्तर कोरिया ने कड़ा जवाब देने की ठानी
प्योंगयांग पहले भी परमाणु हमले की कई बार चेतावनी दे चुका है. ये चेतावनी आम तौर पर कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़े हुए सैन्य तनाव के दौरान दी जाती रही हैं. नेशनल डिफेंस कमीशन ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका के वाषिर्क सैन्य अभ्यासों को ऐसा ' अभ्यास' करार दिया, जिससे उत्तर कोरिया की राष्ट्रीय संप्रभुता को खतरा है. कमीशन ने इसके जवाब में पुरजोर तरीके से आक्रमण का संकल्प लिया.

अमेरिका और दक्षिण कोरिया हर साल करता है अभ्यास
उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी केसीएनए के बयान में कहा गया, 'दुश्मनों के विनाश के लिए यदि हम इस समय भी बटन दबा दें तो उकसावे के सभी आधार लपटों और राख में तब्दील होकर समुद्र में जा गिरेंगे.' सोमवार को शुरू होने वाले वाषिर्क अभ्यासों को 'फोल ईगल' और 'की रीजॉल्व' कहा जाता है. ये अभ्यास कई सप्ताह तक चलते हैं और इसमें अमेरिका और दक्षिण कोरिया के हजारों सैनिक शामिल होते हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement