एक नए मिशन के तहत आने वाले 24 सालों के अंदर नासा मंगल ग्रह पर एस्ट्रोनॉट्स को भेजने की तैयारी कर रहा है, जो वहां पर कदम रखेंगे. इसके लिए अलग से कोई बजट नहीं बढ़ाया जाएगा.
कैलिफोर्निया स्थित नासा की जेट प्रोपल्सन लेबोरेटरी के वैज्ञानिकों ने यह प्लान तैयार किया है. इंसानों को उतारने से पहले नासा खास तैयारी कर रहा है. प्लान के मुताबिक, 2043 में चार मंगल भेजा जा सकता है.
पहले ड्रेस रिहर्सल किया जाएगा
महंगाई के चलते इस अभियान के बजट में खास बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी और सीमित बजट में ही अंतरिक्ष यात्रियों को मंगल तक पहुंचाया जाएगा. इस अभियान के लिए पहले किया जाएगा, जिसमें मंगल की सतह पर उतरने की प्रैक्टिस होगी.
पहले 2033 में नासा 4 एस्ट्रोनॉट्स की टीम को मंगल पर भेजेगा जो पहले इसकी पड़ताल करेंगे और फिर इसके 16 किमी चौड़े खास एरिया (मून फोबोज) में उतरेंगे. इसके बाद 2039 में दो लोगों की टीम और 2043 में चार लोगों की टीम भेजी जाएगी. ये सभी अपने साथ घरनुमा डिजाइन और कार्गो भी ले जाएंगे जिसके सहारे वह ये परखेंगे कि वहां रहना संभव है या नहीं.