scorecardresearch
 

लेबनान से Exclusive ग्राउंड रिपोर्ट: चारों ओर तबाही का मंजर! 400 मौतें, 5 लाख लोग बेघर

मिडिल ईस्ट में जंग जारी है. आज 10वें दिन भी हालात गंभीर बने हुए हैं. जंग के चलते सबसे बुरे हालात लेबनान में बने हुए हैं, जहां मौत का आंकड़ा 400 के करीब पहुंच गया है और लगभग 5 लाख लोग बेघर हो चुके हैं.

Advertisement
X
लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट देखें. (Photo: ITG)
लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट देखें. (Photo: ITG)

मिडिल-ईस्ट में चल रही जंग आज 10वें दिन में दाखिल हो चुकी है. सबसे ज्यादा तबाही लेबनान में देखने को मिल रही है. यहां मौत का आंकड़ा 400 के करीब पहुंच गया है और लगभग 5 लाख लोग बेघर हो चुके हैं. इजरायली रक्षा बल (IDF) लगातार लेबनान पर हमले कर रहे हैं, खासकर बेरूत के दक्षिणी इलाकों में, जिन्हें हिज़्बुल्लाह का मजबूत गढ़ माना जाता है.

आजतक की टीम ने बेरूत से ग्राउंड रिपोर्ट दी है, जहां बमबारी के बाद हालात इतने बिगड़ गए हैं कि यह इलाका अब ‘घोस्ट टाउन’ में बदल चुका है.

लेबनान में पिछले 9 दिनों के दौरान मौत का आंकड़ा 400 के करीब पहुंच चुका है और इस बीच 800 से अधिक लोग घायल हुए हैं. सबसे गंभीर स्थिति दक्षिणी लेबनान में है, जहां हिज़्बुल्लाह और इजरायली सेना के बीच सीधा संघर्ष जारी है.

इजरायली सेना ने स्वीकार किया है कि उसके दो सैनिक दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह के हमले में मारे गए. हिज़्बुल्लाह ने एक बुलडोजर को एंटी-टैंक मिसाइल से निशाना बनाया था, जिसमें दोनों सैनिकों की मौत हुई.
 



महिलाओं और बच्चों की भी हमले में मौत
इजरायल की ओर से लगातार अलग-अलग हिस्सों में बमबारी जारी है. दक्षिणी लेबनान के गांवों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, जहां इजरायली मिसाइल हमलों में दो परिवारों के 18 लोग मारे गए हैं. इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

बेरूत में होटल जो हमला हुआ था  इसमें मरने वालों की संख्या अब 4 तक पहुंच गई है. सूत्रों के मुताबिक, इनमें कुद्स फोर्स का एक कमांडर भी शामिल है, जो आईआरजीसी से जुड़ा था और हिज़्बुल्लाह की मदद के लिए पहुंचा था.

यह भी पढ़ें: दुबई ड्रोन अटैक में पाकिस्तानी नागरिक की मौत, ईरान के निशाने पर अमेरिकी ठिकाने

Advertisement

ईरान की ओर से लगातार रिवोल्यूशनरी गार्ड और कुद्स फोर्स के कमांडर लेबनान पहुंच रहे हैं ताकि हिज़्बुल्लाह को सहयोग और नेतृत्व दे सकें. इजरायल इन कमांडरों को चुन-चुनकर निशाना बना रहा है.

 

लेबनान सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती विस्थापन की है, क्योंकि हजारों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो चुके हैं.

लेबनान सरकार का कहना है कि करीब 5 लाख लोग अब बेघर हो गए हैं यानी विस्थापित हो चुके हैं. कुछ लोग सड़कों पर रात गुजार रहे हैं, जबकि कुछ या तो होटलों में रह रहे हैं या फिर सीरिया चले गए हैं.

कुल मिलाकर देखा जाए तो आने वाले दिनों में इस तनाव में कमी की संभावना नहीं दिख रही है.  हिज़्बुल्लाह ने साफ कर दिया है कि इजरायल की हर कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा. अब यह युद्ध हवा से हटकर जमीन पर आ गया है. हिज़्बुल्लाह भी चाहता है कि स्ट्राइक्स के बजाय वह इजरायल को सीधे जमीनी लड़ाई में चुनौती दे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement