रूस और यूक्रेन के बीच सालों से जारी युद्ध के बीच राहत भरी खबर सामने आई है. अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप की कोशिशों के चलते खेर्सोन के ओलेशकी शहर में दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौते पर सहमति बन गई है.
व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी करते हुए इस कूटनीतिक सफलता की पुष्टि की है. बयान के मुताबिक, ओलेशकी शहर में ये स्थानीय युद्धविराम 29 अक्टूबर से लागू होगा.
इस समझौते के तहत रूस और यूक्रेन, दोनों ही देश ओलेशकी में अपनी सभी सैन्य कार्रवाइयों को अस्थायी रूप से रोकने पर सहमत हो गए हैं. इस सीजफायर का मकसद क्षेत्र में मानवीय सहायता पहुंचाना और एक सुरक्षित गलियारे के जरिए नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की तैयारी करना है.
मेलानिया ट्रंप की कोशिशें रंग लाईं
व्हाइट हाउस की मानें तो मेलानिया ट्रंप और उनके प्रतिनिधियों ने इस स्थानीय युद्धविराम के लिए रूसी और यूक्रेनी नेतृत्व के साथ डायरेक्ट बातचीत की. उनकी इन कोशिशों की वजह से ही दोनों देश इस समझौते के लिए राजी हुए हैं.
यह भी पढ़ें: खत्म होने का नाम नहीं ले रही रूस-यूक्रेन जंग, US विदेश मंत्री बोले- बेहद निराश और गुस्से में हैं ट्रंप
इस पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक विशेष व्यवस्था भी की गई है। व्हाइट हाउस के मुताबिक, इस पूरी प्रक्रिया के दौरान एक 'निष्पक्ष अमेरिकी मीडिया संगठन' रूसी और यूक्रेनी टीमों के साथ मौजूद रहेगा और पूरी कार्यवाही को कवर और दस्तावेज करेगा.