scorecardresearch
 

चीन: बीच सड़क में कपड़े उतारकर छात्र करने लगा मेडिटेशन

चीन में एक बार फिर अजोबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक शख्‍स ने कुछ ऐसा किया कि पुलिस को उसे अपने साथ ले जाना पड़ा.

Advertisement
X

चीन में आए दिन कुछ ना कुछ अजीब होता रहता है. कभी यहां बाइक चलाते हुए कोई महिला बच्‍चे को दूध पिलाते हुए दिख जाती है तो कभी कोई जोड़ा बहस करते-करते बीच सड़क में ही अपने कपड़े उतार देता है. चीन में एक बार फिर अजोबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक शख्‍स ने कुछ ऐसा किया कि पुलिस को उसे अपने साथ ले जाना पड़ा.

तो उसने ऐसा क्‍या किया? आपको बता दें कि उसने ध्‍यान यानी कि मेडिटेशन करने का फैसला किया. अब आप सोचेंगे कि इसमें अलग क्‍या है? जरा ठहरिए, इतनी जल्‍दी किसी नतीजे तक मत पहुंचिए. दरअसल, वह शख्‍स अपने पूरे कपड़े उतारकर नग्‍न अवस्‍था में बीच सड़क पर ध्‍यान करने बैठ गया. मामला चीन के हेनान प्रांत का है.

हेनान यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा यह रूसी छात्र मन की शांति के लिए ध्‍यान करने के मकसद से सड़क पर पहुंच गया, जहां उसने एक-एक करके अपने सभी कपड़े उतार दिए और पूरा नग्‍न हो गया. उसके शरीर पर सिर्फ धूम का चश्‍मा और एक चेन बची थी.

उसे देखकर वहां से गुजर रहे लोग हंसे बिना नहीं रह सके और उन्‍होंने उसकी तस्‍वीरें खींचनी शुरू कर दी. इससे युवक को इतना गुस्‍सा आ गया कि उसने कुछ लोगों को मिडिल फिंगर भी दिखाई. लड़के की पहचान नहीं हो सकी है.

Advertisement

उसके मुंह में ब्‍लेड भी थी और वह बाद में उसका इरादा खुदकुशी करने का था. जब लोगों की भीड़ हटाने के लिए पुलिस पहुंची तो उससे भी वहां से चले जाने के लिए कहा गया. लेकिन उसने इनकार कर दिया और फिर पुलिस उसे अपनी गाड़ी में बिठाकर अपने साथ ले गई.

ड्रामे का अंत यहीं पर ही नहीं हुआ. पुलिस स्‍टेशन पहुंचने पर लड़कने ने गाड़ी से भी उतरने से मना कर दिया.

Advertisement
Advertisement