scorecardresearch
 

PAK ने कहा- सजा के खिलाफ अपील कर सकते हैं कुलभूषण, बासित ने बताया 'आतंकवादी'

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में फांसी की सजा सुनाए जाने पर भारत ने पाकिस्तान को आगाह किया है कि इसके दुरगामी परिणाम होंगे

Advertisement
X
कुलभूषण जाधव
कुलभूषण जाधव

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में फांसी की सजा सुनाए जाने पर भारत ने पाकिस्तान को आगाह किया है कि इसके दुरगामी परिणाम होंगे. इसके अलावा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद में स्पष्ट रूप से कहा था कि जाधव को बचाने के लिए सरकार 'परिपाटी से हटकर' कदम उठाएगी.


इसी बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के ताजा बयान के मुताबिक कुलभूषण जाधव चाहें तो अपनी फांसी की सजा के खिलाफ अपील कर सकते हैं. जाधव के लिए अपील दायर करने की यह मियाद 60 वर्किंग दिन की है. वे चाहें तो इस दौरान अपनी फांसी के खिलाफ एक बार फिर अदालत जा सकते हैं.


जाधव मामले पर पाकिस्तान ने सफाई देते हुए यह भी कहा कि जाधव के केस में तय कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान की संसद में यह बयान दिया है.

Advertisement


इधर नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कहा कि एक आतंकवादी को जो कुछ भी उसने किया उसका फल मिलना ही चाहिए.

Advertisement
Advertisement