scorecardresearch
 

'लाल सागर से एक भी जहाज...', ईरान पर गिरे बम तो हूतियों ने इजरायल को धमकाया

इजरायल और ईरान के बीच एक बार फिर हमले शुरू हो गए हैं. इसके बाद ईरान के समर्थक यमन के हूती विद्रोही भी इजरायल के खिलाफ मैदान में उतर आए हैं. हूतियों ने लाल सागर में इजरायली जहाजों पर बैन लगा दिया है.

Advertisement
X
हूतियों ने लाल सागर में इजरायल पर बैन लगा दिया है (Photo: Reuters/AFP)
हूतियों ने लाल सागर में इजरायल पर बैन लगा दिया है (Photo: Reuters/AFP)

इजरायल और ईरान के बीच एक बार फिर से हमले शुरू हो गए हैं. इस बीच ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने सोमवार को घोषणा की कि वो लाल सागर (रेड सी) में इजरायल के किसी भी जहाज को गुजरने नहीं देंगे. उन्होंने कहा है कि वो रेड सी में इजरायली जहाजों को बैन कर देंगे.

इससे पहले सोमवार को हूतियों ने मध्य इजरायल की तरफ कई रॉकेट दागे. हालांकि, इन हमलों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली.

हूती समूह के सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा कि रेड सी में इजरायली जहाजों की आवाजाही पर प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और किसी भी इजरायली टार्गेट को निशाना बनाया जाएगा. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, 'ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा और क्षेत्र की परिस्थितियों के अनुसार हमारे सैन्य अभियान और तेज होंगे.'

रॉकेट हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए सरी ने कहा कि 'फ्रंट्स की एकता' के सिद्धांत के तहत और लेबनान, ईरान तथा गाजा के खिलाफ इजरायली कार्रवाई के जवाब में हूती बलों ने 'कब्जे वाले जाफा' (तेल अवीव क्षेत्र) में संवेदनशील ठिकानों पर मिसाइलों की बौछार की.

सोमवार सुबह यमन से दागी गई एक मिसाइल के बाद इजरायल के बड़े हिस्से में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजे. एक दिन पहले ही ईरान ने इजरायल पर सीधा हमला किया था. ईरान ने कहा था कि यह हमला बेरूत के दाहियेह इलाके में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली हमले के जवाब में किया गया.

Advertisement

इजरायल के खिलाफ ईरान के ऑपरेशन में शामिल हुए हूती विद्रोही

ईरान ने रातभर इजरायल पर कई मिसाइल हमले किए हैं जिसके बाद अब हूती भी पूरी तरह ईरानी सैन्य अभियान में शामिल होते दिखाई दे रहे हैं. सुबह-सुबह उन्होंने इजरायल पर हमला किया जिसके बाद इजरायल के मध्य और शेफेला (निचले मैदानी) क्षेत्रों में सायरन सुनाई दिए.

इन शुरुआती हमलों के जवाब में इजरायली सेना (IDF) ने ईरान के भीतर कई टार्गेट्स पर हमले किए, जिनमें माहशहर स्थित एक पेट्रोकेमिकल संयंत्र भी शामिल था.

सोमवार सुबह से ही इजरायल के अलग-अलग हिस्सों में बार-बार रॉकेट वॉर्निंग सायरन बज रहे हैं. पहला अलर्ट यमन से हूतियों की ओर से दागी गई मिसाइल के कारण जारी हुआ, जिसके बाद ईरान ने भी कई मिसाइलें दागीं. इन हमलों के कारण जॉर्डन वैली, यरुशलम, ग्रेटर तेल अवीव क्षेत्र (गुश दान), बीयर शेवा और वेस्ट बैंक के कुछ हिस्सों में लोगों को सुरक्षित शरणस्थलों में जाना पड़ा.

ईरान की ओर से पहले मिसाइल हमले के कुछ ही समय बाद बीयर शेवा क्षेत्र में फिर से सायरन बज उठे. इसके जवाब में इजरायली वायुसेना ने ईरान के भीतर हमले तेज कर दिए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement