scorecardresearch
 

IND vs NED: भारत को हॉकी वर्ल्ड कप में लगा बड़ा झटका, नीदरलैंड ने 3-1 से दी शिकस्त, आखिरी 15 मिनट में बदला खेल

हॉकी पुरुष वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को मेजबान नीदरलैंड से 3-1 से हार का सामना करना पड़ा है. दोनों ही टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा.

Advertisement
X
भारतीय खिलाड़ियों ने पेश की कड़ी चुनौती. (PHOTO: Hockey India )
भारतीय खिलाड़ियों ने पेश की कड़ी चुनौती. (PHOTO: Hockey India )

नीदरलैंड के एम्सटलवीन स्थित वेगनर स्टेडियम में हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के एक अहम मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. मैच के तीसरे क्वार्टर में हुई एक सेकेंड की चूक टीम इंडिया पर भारी पड़ गई. पहला गोल करने के बाद नीदरलैंड के खिलाड़ियों ने लय हासिल की और भारत को 3-1 से मात दे दी.

नीदरलैंड ने अपने बेहतरीन खेल का मुआयना पेश करते हुए सिर्फ कुछ ही पास में डिफेंस से हमला बोलते हुए भारत पर दबाव बना दिया. मैच के 52वें मिनट में दाहिने छोर से हुए एक तेज हमले में होएडेमेकर्स ने शानदार टच के साथ नीदरलैंड को 3-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी.

हालांकि, इसके तुरंत बाद भारत को वापसी का एक बेहतरीन मौका मिला. राजिंदर ने नीदरलैंड के गोल बॉक्स के अंदर गेंद पर नियंत्रण बनाया और समझदारी से भारत के लिए पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया.

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने ड्रैग-फ्लिक की जिम्मेदारी संभाली. उनकी पहली कोशिश डच डिफेंडर के पैर से टकरा गई, जिससे भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला. दूसरी बार हरमनप्रीत ने कोई गलती नहीं की और एक पावरफुल, निचला शॉट गोलकीपर के दाहिने तरफ से निकालकर सीधे नेट में डाल दिया. भारत को गोल तो मिला, लेकिन नीदरलैंड की 3-1 की बढ़त मैच में काफी भारी पड़ी.

Advertisement

शुरुआती दोनों क्वार्टर में नहीं हुए थे गोल

शुरुआती दोनों क्वार्टर में भारतीय टीम ने मैच पर शानदार कंट्रोल दिखाया. लेकिन 41वें मिनट में नीदरलैंड ने राइट फ्लैंक से अचानक आक्रामक मूव बनाया. भारतीय गोलकीपर सूरज करकेरा गेंद को क्लियर कर पाते उससे ठीक पहले डच खिलाड़ी डुको टेलगैनकैंप ने गेंद को डिफ्लेक्ट कर गोल में डाल दिया. 

भारत के पास था वापसी करने का मौका

भारत के पास बढ़त बनाने और फिर वापसी करने के कई सुनहरे मौके आए, जो हाथ से फिसल गए. 24वें मिनट में मनप्रीत सिंह के जादुई पास पर दिलप्रीत सिंह बिल्कुल गोल के सामने थे, लेकिन डच गोलकीपर ने शानदार बचाव किया.

 भारत को मिले पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत सिंह का शॉट या तो डच रशर्स ने ब्लॉक किया या गेंद गोलपोस्ट के बाहर निकल गई. 43वें मिनट में शिलानंद लाकड़ा ने पीसी हासिल किया, लेकिन संजय के साथ किया गया वेरिएशन डच डिफ़ेंस को छका नहीं सका.

मनप्रीत सिंह का रहा दमदार प्रदर्शन

भारतीय मिडफील्डर मनप्रीत सिंह का जज्बा मैच का सबसे बड़ा आकर्षण रहा. लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर पर नीदरलैंड के हमलों को खुद आगे आकर रोकने के बाद मनप्रीत ने मैदान पर जोश भर दिया. गोलकीपर मोहित और करकेरा ने भी कई बेहतरीन बचाव किए.

Advertisement

क्रिकेट के दिग्गजों का जमावड़ा

इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का लुत्फ उठाने क्रिकेट जगत के सितारे भी वहां मौजूद थे. भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ भी स्टेडियम में मौजूद रहे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement