scorecardresearch
 

Shani Nakshatra Parivartan 2026: इन 4 राशियों पर पड़ रही शनि की शुभ दृष्टि, 48 दिन खूब करेंगी मौज

20 अगस्त को शनि देव रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशियों पर अलग-अलग हो सकता है. ज्योतिषविदों की मानें तो बुध के स्वामित्व वाले नक्षत्र में आते ही शनि चार राशियों को खूब लाभ देंगे.

Advertisement
X
शनि 9 अक्टूबर तक रेवती नक्षत्र में ही रहने वाले हैं. (Photo: ITG)
शनि 9 अक्टूबर तक रेवती नक्षत्र में ही रहने वाले हैं. (Photo: ITG)

Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि 20 अगस्त को रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं. यह बुध का नक्षत्र है और इस नक्षत्र में शनि का आना चार राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है. ज्योतिषविदों का कहना है कि रेवती नक्षत्र में आते ही चार राशियों पर शनि की शुभ दृष्टि पड़ेगी. इन राशियों के लिए नौकरी, कारोबार, आय और आर्थिक स्थिति से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर बनने की संभावना है. लोगों की आय में वृद्धि होगी. नौकरी-व्यापार की स्थिति में सुधार होगा. आपके रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक रह सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं और वेतन में बढ़ोतरी की संभावना भी है. कार्यस्थल पर किए गए काम की सराहना मिल सकती है. उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रह सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ मनपसंद नौकरी मिलने के योग भी बन सकते हैं.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शनि का रेवती नक्षत्र में जाना कई अटके हुए कामों को आगे बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. नौकरी में नए अवसर मिलने की संभावना है. कारोबारियों के लिए नए सौदे फायदेमंद रह सकते हैं और उनसे आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं. इस दौरान यात्रा से भी लाभ मिलने की संभावना जताई गई है. लंबे समय से जिन कामों का इंतजार था, उनमें गति आ सकती है.

Advertisement

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए भी यह नक्षत्र परिवर्तन राहत लेकर आ सकता है. नौकरी से जुड़ी बाधाएं कम हो सकती हैं और कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. आय बढ़ाने के नए रास्ते सामने आ सकते हैं. साथ ही पैसों की बचत करने में सफलता मिल सकती है. इस अवधि में कई कामों में भाग्य का साथ मिलने की संभावना है.

मकर राशि
मकर राशि वालों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है. मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने के संकेत हैं. विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है. समाज और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है. पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. निजी जीवन में भी जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement