इस्लामिक स्टेट (IS) के मुखिया आतंकी के पश्चिमी इराक में हवाई हमले में बुरी तरह घायल होने की खबर है.
ब्रिटिश न्यूज वेबसाइट 'द गार्जियन' ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है. इराक में IS से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि मार्च में अमेरिका की अगुवाई में यहां जो हवाई हमला किया गया, उसमें बगदादी को गंभीर चोटें आई हैं. बताया जा रहा है कि शुरुआत में बगदादी की चोटें जानलेवा लग रही थीं, लेकिन बाद में उसने धीमी गति से रिकवर करना शुरू कर दिया है. हालांकि जाहिर है कि ऐसी स्थिति में आतंकी संगठन पर उसका पहले जैसा नियंत्रण नहीं रह गया है.
बताया जा रहा है कि बगदादी के घायल होने के बाद शीर्ष IS नेताओं को लगा कि . उन्होंने आनन फानन में एक बैठक बुलाई और नए नेता के नाम पर भी विचार किया.
दो अलग-अलग अधिकारियों ने पुष्टि की यह हवाई हमला 18 मार्च को निनेवेह जिले के अल-बाज इलाके में हुआ. यह जगह सीरियाई सीमा के पास है.