scorecardresearch
 

ईरान का 25% जब्त पैसा छोड़ने को तैयार, तेल पर भी राहत... अमेरिका के रुख में चौंकाने वाले बदलाव!

ईरान के सीनियर अधिकारियों ने दावा किया है कि अमेरिका उसके 25 फीसदी फ्रीज संपत्ति को रिलीज करने पर तैयार है. लेकिन तेहरान चाहता है कि उसकी पूरी जब्त संपत्ति को अमेरिका छोड़े. पाकिस्तान ने ईरान की ओर से शांति समझौते का नया मसौदा अमेरिका को भेजा है.

Advertisement
X
अमेरिका ने ईरान के लिए बड़ी रियायतों का ऐलान किया है. (Photo: ITG)
अमेरिका ने ईरान के लिए बड़ी रियायतों का ऐलान किया है. (Photo: ITG)

ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि अमेरिका उसकी जब्त संपत्तियों के 25 फीसदी हिस्से को अनफ्रीज खोलने पर राजी हो गया है. ईरान की अरबों डॉलर की संपत्ति को अमेरिका ने फ्रीज कर दिया है. ईरान ने कहा है कि अमेरिका की ओर से दोनों देशों के बीच विवाद खत्म करने पर लचीलापन दिखाया गया है. 

बता दें कि ईरान ने पाकिस्तान के जरिये अपना संशोधित प्रस्ताव अमेरिका को भेजा है. इसमें युद्ध की स्थायी समाप्ति, प्रतिबंधों को हटाने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने की मांग की गई है.

ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि अमेरिका ने बातचीत में लचीलापन दिखाया है, जिसमें परमाणु कार्यक्रम पर लगी पाबंदियों का मामला भी शामिल है.' साथ ही अधिकारी ने यह भी दावा किया कि संशोधित प्रस्ताव में, हम युद्ध को पूरी तरह से खत्म करने, पाबंदियों को हटाने और होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की मांग कर रहे हैं.' अधिकारी ने यह भी बताया कि तेहरान पाबंदियों के तहत फ्रीज किए गए सभी फंड्स को अनफ्रीज़ करने की मांग कर रहा है, लेकिन अमेरिका सिर्फ़ 25% फंड्स को ही अनफ्रीज़ करने पर सहमत हुआ है.'

Advertisement

इस जंग में पाकिस्तान कथित रूप से मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है. जानकारी मिली है कि पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ मध्य-पूर्व में युद्ध को समाप्त करने के लिए ईरान का एक संशोधित प्रस्ताव साझा किया है. एक पाकिस्तानी सूत्र ने सोमवार को रॉयटर्स को यह जानकारी दी और साथ ही यह चेतावनी भी दी कि दोनों पक्षों के पास अपने मतभेदों को दूर करने के लिए ज़्यादा समय नहीं है.

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने बाद में इस बात की पुष्टि की कि तेहरान के विचार पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिकी पक्ष तक पहुंचा दिए गए हैं. लेकिन उन्होंने इस संबंध में कोई और विवरण नहीं दिया. 

इसके बाद जानकारी मिली है कि अमेरिका 25% फंड्स को ही अनफ्रीज़ करने पर सहमत हुआ है. 

ईरान की तसनीम न्यूज़ एजेंसी का कहना है कि उसे एक सूत्र से पता चला है कि अमेरिका ने बातचीत की अवधि के दौरान ईरान पर लगे तेल प्रतिबंधों में छूट देने पर सहमति जता दी है. हालांकि ईरान ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है. 

ईरान की कितनी संपत्ति अमेरिका ने फ्रीज की है

ईरान की कुल विदेशी फ्रीज संपत्ति 100 बिलियन डॉलर से अधिक बताई जाती है. इसमें मुख्य रूप से तेल निर्यात से कमाए गए पैसे अलग अलग देशों के बैंकों में फंसे हैं. 

Advertisement

अगर सीधे अमेरिका में फ्रीज संपत्ति की बात करें तो यहां ईरान के लगभग 2 बिलियन डॉलर फ्रीज हैं. लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण यूरोप, जापान, दक्षिण कोरिया, कतर आदि में रखे ईरान के पैसे भी प्रभावित हैं. 

जिन देशों में अमेरिका ने ईरान के डॉलर फ्रीज किए हैं उनमें चीन, भारत, कतर, जापान, इराक शामिल है. अब जंग पूरी तरह समाप्त करने से पहले ईरान इन अरबों डॉलर की रकम रिलीज करने की मांग कर रहा है. लेकिन ज्यादातर अभी भी ब्लॉक है. 

ट्रंप का नया ट्वीट

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर नया पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने अमेरिकी मीडिया की आलोचना की है. 

ट्रंप ने लिखा है कि अगर ईरान सरेंडर कर देता है, यह मान लेता है कि उसकी नेवी खत्म हो चुकी है और समुद्र की तलहटी में पड़ी है, और उसकी एयर फ़ोर्स अब हमारे साथ नहीं है; और अगर उसकी पूरी सेना तेहरान से बाहर निकल आती है, हथियार नीचे रखकर, हाथ ऊपर उठाकर, हर कोई जोर-जोर से चिल्लाते हुए, "मैं सरेंडर करता हूं, मैं सरेंडर करता हूं," और साथ में सरेंडर का प्रतीक सफ़ेद झंडा ज़ोर-ज़ोर से लहराते हुए और अगर उसका बचा हुआ पूरा नेतृत्व सरेंडर के लिए जरूरी सभी "दस्तावेज़ों" पर दस्तखत कर देता है और अमेरिका की महान शक्ति और ताक़त के आगे अपनी हार मान लेता है.  तब भी, "द फेलिंग न्यूयॉर्क टाइम्स," "द चाइना स्ट्रीट जर्नल" भ्रष्ट और अब बेमानी हो चुका CNN, और "फेक न्यूज़ मीडिया" के बाकी सभी सदस्य यह हेडलाइन चलाएँगे कि ईरान ने अमेरिका पर एक जबरदस्त और शानदार जीत हासिल की है और मुकाबला तो हुआ ही नहीं. "डुमैक्रेट्स" और मीडिया पूरी तरह से अपना रास्ता भटक चुके हैं. वे बिल्कुल ही "पागल" हो गए हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement