scorecardresearch
 

ईरान में 5 दुष्कर्मियों को सरेआम मौत की सजा

ईरान के दक्षिण पश्चिमी शहर यासोउज में दुष्कर्म के 5 दोषियों को एक पार्क में सरेआम फांसी दी गई.

Advertisement
X

ईरान के दक्षिण पश्चिमी शहर यासोउज में दुष्कर्म के 5 दोषियों को एक पार्क में सरेआम फांसी दी गई.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पांचों में से चार ने एक महिला को उसके मंगेतर के पास से उठा लिया और दुष्कर्म किया. पांचवां एक अन्य महिला के साथ दुष्कर्म करने का दोषी ठहराया गया था. सजा-ए-मौत पाने वाले सभी 30 वर्ष के हैं.

ईरान में मादक पदार्थों की तस्करी, हत्या, यौनाचार, दुष्कर्म और डकैती के आरोपियों को पत्थर मारकर मौत की सजा देने का प्रावधान है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement