scorecardresearch
 

अमेरिका के इन 22 राज्यों में बढ़ गया मिनिमम वेज, भारतवंशियों को भी होगा फायदा

अमेरिका के 22 राज्यों ने नए साल पर बड़ा तोहफा दिया है. इन राज्यों ने मिनिमम वेज को बढ़ा दिया है. इससे वहां काम करने वाले कामगारों को जबरदस्त फायदा होगा.

Advertisement
X
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

अमेरिका में रहकर काम करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. वहां के 22 राज्यों में पहली तारीख से 'मिनिमम वेज' को बढ़ा दिया गया है. इससे एक करोड़ से ज्यादा कामगारों को फायदा होगा.

मिनिमम वेज असल में एक तय रकम है, जो कामगारों को मिलती है. वहां हर राज्य में अलग-अलग मिनिमम वेज तय है. इसके तहत कामगारों को हर घंटे के हिसाब से एक तय पेमेंट मिलती है. 

सबसे ज्यादा मिनिमम वेज न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया और वॉशिंगटन में बढ़ा है. अब वहां काम करने वाले कामगारों को हर घंटे कम से कम 16 डॉलर मिलेंगे.

बताया जा रहा है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा महिलाओं को होगा. इसका फायदा लेने वाले हर 10 में से 6 कामगार महिला होंगी. 

इन राज्यों में इतना बढ़ा मिनिमम वेज

अलास्का: 11.73 डॉलर
अरिजोनाः 14.35 डॉलर
कैलिफोर्नियाः 16 डॉलर
कोलोराडोः 14.42 डॉलर
कनेक्टिकटः 15.69 डॉलर
डेलावेयरः 13.25 डॉलर
हवाईः 14 डॉलर
इलिनोइसः 14 डॉलर
माइनः 14.15 डॉलर
मैरीलैंडः 15 डॉलर
मिशिगनः 10.33 डॉलर
मिनेसोटाः 10.85 डॉलर
मिसूरीः 12.30 डॉलर
मोंटानाः 10.30 डॉलर
नेब्रास्काः 12 डॉलर
न्यू जर्सीः 15.13 डॉलर
न्यूयॉर्कः 16 डॉलर
ओहायोः 10.45 डॉलर
रोडे आइलैंडः 14 डॉलर
साउथ डकोटाः 11.20 डॉलर
वरमाउंटः 13.67 डॉलर
वॉशिंगटनः 16.28 डॉलर

Advertisement

इन तीन राज्यों में इस साल बढ़ेगा मिनिमम वेज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्यों के अलावा 38 शहरों और काउंटी ने भी अपने यहां मिनिमम वेज को बढ़ा दिया है. 

वहीं, तीन राज्य- फ्लोरिडा, नेवादा और ओरेगन में इस साल मिनिमम वेज को बढ़ाया जाएगा. नेवादा और ओरेगन में 1 जुलाई तो फ्लोरिडा में 30 सितंबर को मिनिमम वेज बढ़ेगा.

एक जुलाई से नेवादा में 12 डॉलर प्रति घंटे और ओरेगन में 14.20 डॉलर प्रति घंटे मिनिमम वेज मिलेगा. जबकि, फ्लोरिडा में 30 सितंबर से 13 डॉलर प्रति घंटे मिनिमम वेज हो जाएगा.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement