scorecardresearch
 

अमेरिका में भारतीय मूल की महिला की गोली मारकर हत्या

अमेरिका के साउथ केरोलिना में एक भारतीय मूल की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. महिला का नाम मृदुला पटेल है जो साउथ केरोलिना के एक गैस स्टेशन में काम करती थी.

Advertisement
X
मृदुला पटेल की फाइल फोटो
मृदुला पटेल की फाइल फोटो

अमेरिका के साउथ केरोलिना में एक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. महिला का नाम मृदुला पटेल है जो साउथ केरोलिना के एक गैस स्टेशन में काम करती थी.

बताया जा रहा है कि मृदुला अपने गैस स्टेशन पर काम कर रही थी तभी लूट के इरादे से आए एक अज्ञात शख्स ने मृदुला को गोली मार दी. गोली लगने से मृदुला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन डॉक्टरों की कोशिश नाकाम रही और मृदुला की मौत हो गई.

साउथ केरोलिना के अटलांटा हाईवे रोड में रहने वाली मृदुला मूल रूप से गुजरात के आणंद के तारापुर की रहने वाली थीं और पिछले 15 साल से अमेरिका में रह रही थीं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement