scorecardresearch
 
मैं आम आदमी पार्टी से नहीं जुड़ रहा हूं: कपिल देव

भारत के विश्‍वकप विजेता कप्तान कपिल देव ने आज उन खबरों को खारिज कर दिया कि वह अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़ जाएंगे और आगामी लोकसभा चुनावों में उनके उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे.

Advertisement
X
कपिल देव

कपिल ने यहां मीडिया बॉक्‍स में कहा कि मैं स्पष्ट कर दूं कि मैं आम आदमी पार्टी से मैं नहीं जुड़ रहा हूं. ऐसी रिपोर्ट आ रही हैं कि मैं आधिकारिक रूप से पार्टी से जुड़ रहा हूं, लेकिन मैं आपको आश्‍वस्‍त कर दूं कि इस तरह का कुछ नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि मैं यहां बांग्लादेश में अपनी मीडिया प्रतिबद्धता के लिए हूं.

मैंने विभिन्न वेबसाइट देखी कि मैं आमिर खान के साथ पार्टी से जुड़ जाऊंगा. मैंने सुना है कि आमिर ने इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी कर दिया है और मैं भी ऐसा ही कर रहा हूं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement