scorecardresearch
 

EXCLUSIVE: भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, दिल्ली-हरियाणा में दर्ज हैं कई मामले

अमेरिका में FBI ने भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को पकड़ा है. उसके खिलाफ 2023 में इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था. दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में उसके खिलाफ हत्या, फिरौती और हथियार तस्करी के मामले दर्ज हैं.

Advertisement
X
मेरिका में पकड़ा गया भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ.
मेरिका में पकड़ा गया भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ.

भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में पकड़ा गया है. कुख्यात इंटरनेशनल गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को FBI ने अमेरिका में पकड़ा है. उसके खिलाफ 2023 में इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. हिमांशु भाऊ NIA, दिल्ली पुलिस और हरियाणा STF की हिट लिस्ट में भी था.

दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में उसके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, फिरौती और हथियार तस्करी के मामले दर्ज हैं. हिमांशु भाऊ पर 20-30 गोलियां चलवाकर हत्याकांड को अंजाम दिलाने के आरोप हैं. साल 2022 में 24 घंटे के अंदर हरियाणा में तीन हत्याएं करवाकर वह चर्चा में आया था.

हिमांशु का नाम हिमांशु उर्फ भाऊ रिटोलिया बताया जाता है. वह हरियाणा के रोहतक जिले के रिटोली गांव का रहने वाला है. उसका जन्म 2002 में हुआ था. वह 17 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में आया था. साल 2020 में वह हिसार बाल सुधार गृह से 20 लड़कों के साथ फरार हो गया था. हरियाणा में उसके खिलाफ 20-24 से ज्यादा मामले बताए जाते हैं. इनमें हत्या, हत्या की कोशिश, फिरौती और हथियार तस्करी के मामले शामिल हैं.

Advertisement

एल्विश यादव के घर पर भी फायरिंग 

हिमांशु भाऊ ने मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर भी दर्जनों गोलियां चलवाई थीं. इसके अलावा दिल्ली में बर्गर किंग में हुई हत्या, बेरी चेयरमैन की हत्या की साजिश और जिम ट्रेनर विजय की हत्या जैसे मामलों की जिम्मेदारी लेने का भी दावा है.

नीरज बवाना और बंबीहा गैंग से करीबी

हिमांशु भाऊ को नीरज बवाना और बंबीहा गैंग का करीबी बताया जाता है. वहीं, लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के साथ उसकी दुश्मनी बताई जाती है. वह विदेश से अपना गैंग ऑपरेट करता था. पहले वह पुर्तगाल भागा था और अब अमेरिका में बैठकर दिल्ली-NCR, हरियाणा और पंजाब में वर्चुअल नंबर और स्नैपचैट के जरिए फिरौती वसूलने की बात सामने आई है.

उसके करीबी लोगों में साहिल रिटोली, नसीब उर्फ डाकू कुलासिया, अमन भैंसवाल और नीरज फरीदपुरिया के नाम बताए जाते हैं.

2023 में जारी हुआ था रेड कॉर्नर नोटिस

हिमांशु भाऊ के खिलाफ 2023 में इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. हरियाणा पुलिस ने उस पर 2.5 लाख रुपये और दिल्ली पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. NIA, हरियाणा STF और दिल्ली पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल हिमांशु भाऊ को अब FBI ने अमेरिका में पकड़ लिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement