गैंगस्टर हिमांशु भाऊ (Gangster Himanshu Bhau) पुर्तगाल में रहता है. पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन में 18 जून 2024 की शाम को बर्गर किंग आउटलेट गोलीबारी हुई थी. वहां तीन अज्ञात हमलावरों ने करीब 40 राउंड फारयिंग कर अमन नाम के शख्स की हत्या कर दी. अमन हरियाणा के झज्जर जिले के छोछी गांव का रहने वाला था. वह फाइनेंस और ढाबा का काम करता था. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्याकांड की साजिश गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने रची थी. खबरों के मुताबिक हिमांशु भाऊ ने जेल में बंद लेडी डॉन अनु के साथ मिलकर ने इस साजिश को अंजाम दिया.
दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद हिमांशु भाऊ गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं. आरोपियों के पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस और कार बरामद हुई. पूछताछ में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ है.
Delhi Police encounter में Himanshu Bhau gang के दो बदमाश पकड़े गए. Illegal arms supply network का खुलासा, पिस्टल और कारतूस बरामद.
दिल्ली और मुंबई में संगठित अपराध बेकाबू होता दिख रहा है. जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का गैंग खुलेआम हत्याओं और फायरिंग की जिम्मेदारी ले रहा है. वहीं दूसरी तरफ, राजधानी में कार से तीन लाशें मिलने का रहस्य गहराता जा रहा है. सवाल यह है कि क्या दिल्ली में कानून का राज कमजोर पड़ रहा है.
हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर सोमबीर उर्फ मोटा अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत लौट रहा है. 20 से ज्यादा मामलों में वांटेड सोमवीर कुख्यात अपराधी अनिल छिप्पी का भाई है. STF की इस कार्रवाई को विदेश में बैठे गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.
पंजाब में अब अपराध खुलेआम हो रहा है. गैंग्स्टर्स, गैंगवॉर और गन कल्चर ने कानून व्यवस्था को चुनौती दे दी है. गुरुद्वारों, कोर्ट परिसरों और पुलिस दफ्तरों के सामने हत्याएं हो रही हैं. सवाल यह है कि आखिर पंजाब में अपराध बेलगाम क्यों हो गया है? पुलिस-सरकार क्यों बेबस नजर आ रही है?
पंजाब में गैंगस्टरवाद के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने 'ऑपरेशन प्रहार' लॉन्च कर विदेश में बैठे गैंगस्टरों के नेटवर्क पर एक साथ हमला बोला है. 72 घंटे के इस मेगा ऑपरेशन में 2000 से ज्यादा पुलिस टीमें मैदान में हैं. सैकड़ों ठिकानों पर छापेमारी जारी है.
दिल्ली पुलिस ने रोहिणी में बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमांशु भाऊ गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि इनकी गिरफ्तारी से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई है. आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.
प्रवर्तन निदेशालय के गुरुग्राम जोनल ऑफिस ने कुख्यात अपराधी इंद्रजीत सिंह यादव और उससे जुड़े नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. दिल्ली, गुरुग्राम और रोहतक में कुल 10 ठिकानों पर छापेमारी कर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक संगठित खेल का खुलासा किया है.
पंजाब में कबड्डी का मैदान अब खेल नहीं, गैंगवार की रणभूमि बनता जा रहा है. मोहाली से जालंधर तक खिलाड़ियों की हत्याएं, जेलों से चल रहे गिरोह और विदेशों से रची जा रही साजिशें इस बात का सबूत हैं कि पंजाब का अंडरवर्ल्ड अब ज्यादा खतरनाक शक्ल ले चुका है.
दिल्ली में गुरुवार सुबह हुए एक एनकाउंटर में हिमांशु भाऊ गैंग के कुख्यात शूटर अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 25 हजार रुपए के इनामी इस अपराधी ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन जवाबी गोलीबारी में उसके पैर में गोली लग गई. पुलिस ने उसे हिस्ट्रीशीटर क्रिमिनल बताया है.
पंजाब पुलिस ने बंबीहा गिरोह पर बड़ा प्रहार किया है. बरनाला में किए गए संयुक्त ऑपरेशन में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 6 पिस्तौल और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए गए. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेशी आकाओं के इशारे पर वारदात की साजिश रच रहे थे.
Himanshu Bhau Gang: कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गैंग पर पुलिस का शिकंजा कस गया है. विदेश से ऑपरेट हो रहे इस गिरोह के 10 सदस्यों पर अब मकोका लगा दिया गया है. दिल्ली-एनसीआर और पुर्तगाल से लेकर अमेरिका तक फैला इसका नेटवर्क जांच एजेंसियों के लिए सिरदर्द बन चुका है.
सलमान ख़ान के घर फायरिंग, कपिल शर्मा के कैफ़े पर गोलीबारी और गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर पर हमला. ये वारदातें बताती हैं कि गैंगस्टर्स सितारों को क्यों निशाना बनाते हैं. एक्सटॉर्शन, सोशल मीडिया प्रोपेगैंडा और पुलिस कार्रवाई के बीच पूरी पढ़ें पूरी कहानी.
Neeraj Bawana Gang: दिल्ली के हरि नगर इलाके से कुख्यात नीरज बवाना गैंग के एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बदमाश की पहचान दीपक शर्मा (28) के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज था. उसे भगोड़ा घोषित किया गया था. पुलिस हिरासत में उससे पूछताछ की जा रही है.
इस साल अक्टूबर तक दिल्ली के कारोबारियों को जबरन वसूली के लिए कॉल मिलने की करीब 160 सूचनाएं मिली हैं. एक सूत्र ने बताया कि कुछ मामलों में, कॉल के बाद टारगेट पर लिए गए शख्स के घर या दफ्तर के बाहर गोलीबारी की गई.
अमेरिका का वीजा, शानोशौकत और ऐशोआराम की जिंदगी... इन्हीं सपनों में खोकर लेडी डॉन अनु धनखड़ खतरनाक साजिश में शामिल हो गई. दिल्ली के बर्गर किंग मर्डर केस की आरोपी अनु से गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने वादा किया था कि वो उसे अमेरिका बुला लेगा. उसके कहने पर अनु ने अमन नाम के युवक को फंसाकर मिलने बुलाया और गैंगस्टर के गुर्गों ने गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी.
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के मुताबिक, अनु धनखड़ ने ही पश्चिमी दिल्ली के बर्गर किंग रेस्टोरेंट में हनी ट्रैप करके हत्या करवाई थी. जानकारी के मुताबिक, लेडी डॉन अनु अमेरिका में मौजूद कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के लिए काम करती है.
भारत के कई मोस्ट वॉन्टेड अपराधी भारत से सैकड़ों मील दूर विदेशों में पनाह लिए बैठे हैं. और वहीं से अपने गुर्गों के ज़रिए ये शातिर बदमाश जब चाहे भारत में लोगों को अपना निशाना बनाते हैं. जबरन उगाही करते हैं. अवैध वसूली को अंजाम देते हैं.
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने हरियाणा के रोहतक से 29 वर्ष के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो भगोड़े हिमांशु भाऊ के गिरोह का सदस्य है. स्पेशल सेल ने बताया कि आरोपी विक्की उर्फ सोनू को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया जो अप्रैल से तीन मामलों में फरार था.
दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में हुए शूटआउट में कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा का नाम सामने आ रहा है. उसी के गुर्गों ने वसीम नामक बदमाश को मारने के लिए अस्पताल के अंदर गोलीबारी की, लेकिन किस्मत से वो बच गया. उसकी जगह रियाजुद्दीन नामक एक मरीज मारा गया.
दिल्ली के जीटीबी यानी गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती एक मरीज रियाजजुद्दीन की हत्या के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. ये हत्याकांड एक गैंगवार का नतीजा है, जिसमें बदमाशों ने गलती से रियाजजुद्दीन को गोली मार दी थी, जबकि उन्हें वसीम नामक अपराधी की हत्या करनी थी.