scorecardresearch
 

'गाज़ा का बदला... शहीद होना चाहता था', फ्लाईदुबई के आतंकी को-पायलट हमाम अल हम्मामी का खुलासा

सऊदी अरब और UAE की जांच एजेंसियां फ्लाईदुबई के को-पायलट हमाम अल-हम्मामी के फोन डेटा की जांच कर रही हैं. इजरायली सुरक्षा अधिकारियों ने पूछताछ में हम्मामी ने गाजा का बदला लेने की बात कबूली.

Advertisement
X
हम्मामी ने ही बेन गुरियन एयरपोर्ट पर विमान को गिराने की कोशिश की थी (Photo: ITG)
हम्मामी ने ही बेन गुरियन एयरपोर्ट पर विमान को गिराने की कोशिश की थी (Photo: ITG)

सऊदी अरब और UAE 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई के विमान FZ1073 के कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मित मछार पर जानलेवा हमला करने वाले ओमानी को-पायलट हमाम अल-हम्मामी के फोन का डेटा खंगाल रही है. इससे उसके इरादों, संपर्कों और संभावित साजिश के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है. इजरायली सुरक्षा अधिकारियों ने पूछताछ में उसने गाजा का बदला लेने की बात कबूली. 

इजरायली सुरक्षा अधिकारियों को हाल ही में हमाम-अल-हम्मामी से पूछताछ में और जानकारी मिली है. हम्मामी ने ही बेन गुरियन एयरपोर्ट पर विमान को गिराने की कोशिश की थी. इजरायली मीडिया के मुताबिक, सोमवार को पूछताछ में उसने कबूला कि गाजा का बदला लेने के लिए उसने ऐसा किया था. उसने कहा, 'मैंने गाजा का बदला लेने के लिए ऐसा किया. मैं शहीद होना चाहता था.'

क्रू ने नहीं की हम्मामी की मदद

अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हम्मामी ने यह सब अकेले किया था या इसमें कोई दूसरा व्यक्ति या संगठन भी शामिल था. शिन बेट खुद भी इस पूछताछ में शामिल है. UAE के अधिकारियों ने फ्लाईदुबई फ्लाइट के केबिन क्रू से भी पूछताछ की है. जांच में इस बात को खारिज किया गया कि क्रू ने हम्मामी की किसी भी तरह की मदद की. 

Advertisement

फ्लाइट अटेंडेंट्स ने माना कि जब यह घटना हुई तब वे कन्फ्यूज्ड (उलझन में) थे, लेकिन उन्होंने इस साजिश में हम्मामी की कोई मदद नहीं की. इजरायल को UAE की जांच रिपोर्ट मिल गई है, हालांकि UAE ने एयरक्रू से पूछताछ में इजरायली जांच टीम को शामिल होने की अनुमति नहीं दी है.

यह भी पढ़ें: जुलाई में ही इजरायल में हमला करने की प्लानिंग में था आतंकी को-पायलट हम्मामी, लास्ट मोमेंट में किया कैंसिल

पायलट के फोन की भी जांच की जा रही है. सऊदी अरब और UAE के अधिकारियों के पास हम्मामी का फोन है और वे उसमें मौजूद डेटा की जांच कर रहे हैं. फोन से उसके कॉन्टैक्ट्स, यात्राओं और संभावित नेटवर्क के बारे में सुराग मिलने की उम्मीद है. 

हम्मामी ने इजरायल के दुश्मन देशों की यात्रा की: सूत्र

रविवार को हुई कैबिनेट बैठक में मोसाद के एक प्रतिनिधि ने जांच से जुड़ी जानकारी मंत्रियों के साथ साझा की. सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने बताया कि हम्मामी ने पिछले कुछ सालों में इजरायल के विरोधी और दुश्मन देशों की छोटी यात्राएं की थी. 

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में प्रतिनिधि ने कहा, 'हमें पता चला है कि हाल के वर्षों में उस आतंकी ने इजरायल के विरोधी देशों, जिनमें कुछ देश भी शामिल थे, उनका दौरा किया था. ये दौरे बहुत ही कम समय के लिए थे. हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या उन दौरों के दौरान किसी व्यक्ति या संगठन ने उसे भर्ती किया था. '

Advertisement

कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्री मिरी रेगेव ने विदेशी उड़ानों की सुरक्षा को लेकर मंत्रालय की जिम्मादरी पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि विदेशी उड़ानों की जिम्मेदारी परिवहन मंत्रालय के पास है, लेकिन इंटेलिजेंस से जुड़े खतरों पर नजर रखने की क्षमता मंत्रालय के पास नहीं है. चार्टर उड़ानों के बारे में, रेगेव ने दावा किया कि उन्होंने इन उड़ानों का अधिकार ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री को सौंपने का विरोध किया था. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement