यूएई
संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates), पश्चिमी एशिया में एक देश है (Country of Asia). यह अरब प्रायद्वीप के पूर्वी छोर पर स्थित है और ओमान और सऊदी अरब के साथ सीमा साझा करता है, जबकि कतर और ईरान के साथ फारस की खाड़ी में समुद्री सीमाएं बनाती हैं. अबू धाबी (Abu Dhabi) देश की राजधानी है (UAE Capital). दुबई, सबसे अधिक आबादी वाला शहर है साथ ही, एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र भी है (UAE Dubai).
यूएई में इस्लाम आधिकारिक धर्म है (UAE Islam Religion) और अरबी आधिकारिक भाषा है (UAE Official Language Arabic). यूएई का तेल भंडार दुनिया का छठा और प्राकृतिक गैस भंडार दुनिया का सातवां सबसे बड़ा भंडार है (UAE Oil and Natural Gas). अबू धाबी के शासक और देश के पहले राष्ट्रपति जायद बिन सुल्तान अल नाहयान (Zayed bin Sultan Al Nahyan) हैं (UAE Ruler and first President). गल्फ सहयोग परिषद (Gulf Cooperation Council) के सदस्यों में संयुक्त अरब अमीरात की अर्थव्यवस्था सबसे अधिक विविधतापूर्ण है. 21वीं सदी में, देश तेल और गैस से ज्यादा पर्यटन और व्यापार पर आर्थिक रूप से ध्यान केंद्रित कर रहा है. सरकार टैक्स नहीं लगाती है. एक कॉर्पोरेट टैक्स 2018 में 5% मूल्य वर्धित पर लगया जा रहा है (UAE corporate Tax). यूएई को मध्य शक्ति माना जाता है. यह संयुक्त राष्ट्र (United Nations), अरब लीग (Arab League), इस्लामिक सहयोग संगठन (Organisation of Islamic Cooperation), ओपेक (OPEC), गुटनिरपेक्ष आंदोलन (Non-Aligned Movement) और गल्फ सहयोग परिषद (GCC) का सदस्य है (UAE Member).
मानवाधिकार समूह, जैसे कि एमनेस्टी इंटरनेशनल, फ्रीडम हाउस और ह्यूमन राइट्स वॉच, यूएई को आम तौर पर मानवाधिकारों के मामले में आलोचना करते आए हैं (UAE Human Rights Groups).
यूएई की आबादी सहित एक्सपैट्स 9.05 मिलियन है (UAE Population). 2018 तक, संयुक्त अरब अमीरात के नागरिकों की संख्या लगभग 11.5% है और बाकी के 88.5% प्रवासी नागरिक हैं. गैर-यूएई नागरिकों का सबसे बड़ा समूह दक्षिण एशियाई 59.4%, मिस्र के 10.2%, फिलिपिनो 6.1%, अन्य 12.8% हैं (UAE other Countries Population).
2019 में अबू धाबी ने हिंदी को तीसरी आधिकारिक अदालती भाषा के रूप में शामिल किया (UAE third Language Hindi). वर्तमान में, यूएई सरकार अरबी और अंग्रेजी के अलावा उर्दू, हिंदी, मलयालम, तमिल और बंगाली में ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए परीक्षण देती है.
यूएई ने पाकिस्तान से 3.5 अरब डॉलर की तत्काल वापसी की मांग की है, जिससे पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बढ़ गया है. इस संकट से बचने के लिए पाकिस्तान सऊदी अरब और चीन से कर्ज और निवेश दोनों के लिए बातचीत कर रहा है ताकि आर्थिक संकट से बचा जा सके.
चालीस दिनों से चल रहे ईरान वॉर के बाद सीजफायर की घोषणा दुनिया के लिए राहत की तरह आई है. लेकिन ये सीजफायर कितना टिकाऊ होगा ये बड़ा सवाल है. एक्सपर्ट मानते हैं कि इजरायल के कई लक्ष्य अभी हासिल नहीं हुए हैं. ईरान की मिसाइल क्षमता अभी भी बरकरार है और प्रॉक्सी ग्रुप्स जैसे हिजबुल्लाह, हूती और इराकी मिलिशिया सक्रिय हैं.
ईरान ने यूएई पर एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है. अबूधाबी के स्पेशल इकोनॉमिक जोन को निशाना बनाकर यह हमला किया गया. हालांकि, मिसाइल को इंटरसेप्ट कर गिराया गया लेकिन इसके बाद भी मिसाइल के गिरने से पांच लोग घायल हो गए. यह घटना क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा सकती है जिससे सुरक्षा की स्थिति और जटिल हो सकती है.
इजरायल और अमेरिका ने ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमला किया है. जवाब में ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के पांच तेल और गैस ठिकानों पर हमलों की धमकी दी है. इस घटनाक्रम के बाद वैश्विक तेल और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ गई हैं.
UAE के अंदर ओमान और ओमान के अंदर फिर UAE. इन दो खाड़ी देशों की यह अनोखी भौगोलिक बनावट पुराने टकरावों, समझौतों और हितों का नतीजा है.आज जब दुनिया जमीन के हर छोटे हिस्से को लेकर संघर्ष कर रही है, ऐसे समय में ये दोनों देश एक अलग उदाहरण पेश करते हैं. आइए, समझते हैं इन दोनों देशों की इस दिलचस्प भूगोल को थोड़ा करीब से.
संयुक्त अरब अमीरात के फुजैरा से भारतीय ध्वज वाला तेल टैंकर 'जग लाडकी' 80,800 टन मुर्बन कच्चा तेल लेकर सुरक्षित भारत के लिए रवाना हो गया. फुजैरा तेल टर्मिनल पर हमले के बावजूद जहाज और उसके सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं. इससे पहले एलपीजी जहाज 'शिवालिक' और 'नंदा देवी' भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर चुके हैं. क्षेत्र में तनाव के कारण ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिस पर भारत सरकार लगातार नजर रखे हुए है और भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है.
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के केंद्रीय सैन्य कमान मुख्यालय खातम अल-अनबिया ने संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले लोगों को बंदरगाहों, डॉक क्षेत्रों और अमेरिका से जुड़े सैन्य ठिकानों के आसपास के इलाकों को खाली करने की चेतावनी दी है. ईरान का कहना है कि यदि उसके खिलाफ हमले जारी रहे तो वह क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना सकता है. वहीं ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत की संभावना भी खारिज करते हुए कहा है कि जरूरत पड़ने पर वह लंबे समय तक युद्ध लड़ने के लिए तैयार है.
India Today Conclave 2026 में अंकुर अग्रवाल ने कहा कि गोल्डन वीजा और एस्क्रो-संरक्षित रियल एस्टेट जैसे सुधारों ने निवेशकों में वह भरोसा पैदा किया है, जो वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी यूएई के बाजार को स्थिरता प्रदान करता है.
यूएई के जल अली पोर्ट के पास एक टैंकर पर हमला हुआ है. ब्रिटेन की मैरीटाइम ट्रैफिक आर्गेनाइजेशन ने इस हमले की पुष्टि की है. यह हमला करीब 2:19 यूनिवर्सल टाइम जोन के समय हुआ. हमले में एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल का इस्तेमाल किया गया, जिससे टैंकर को नुकसान पहुंचा. उस समय जहाज पर मौजूद सीफेयरर्स के क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाला गया. हमले की सटीक प्रकृति और उद्देश्य अभी साफ नहीं है.
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी देशों पर भी हमले हो रहे हैं. संयुक्त अरब अमीरात ने रविवार को वीडियो जारी कर दिखाया कि उसका एयर डिफेंस सिस्टम कैसे ईरानी मिसाइलों और ड्रोन को आसमान में ही मार गिरा रहा है. यूएई का दावा है कि हालिया हमलों में दागी गई ज्यादातर मिसाइलें और ड्रोन रोक दिए गए.
मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर क्रिकेट पर भी पड़ा है. सुरक्षा कारणों से काठमांडू में 10-20 मार्च के बीच होने वाली क्रिकेट वर्ल्ड कप (CWC) लीग-2 में नेपाल-ओमान-UAE ट्राई सीरीज के छह मैच टाल दिए गए हैं. यह लीग 2027 वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन का अहम हिस्सा है. नई तारीखों का ऐलान जल्द किया जाएगा.
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण पाकिस्तान शाहीन्स बनाम इंग्लैंड लायंस का 1 मार्च का मैच रद्द कर दिया गया. अबू धाबी में सुरक्षा अलर्ट और धमाकों की खबरों के बीच IPL के स्टार क्रिकेटर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से टीम को सुरक्षित घर वापस लाने की अपील की. जानिए पूरा मामला...
यूएई के उपराष्ट्रपति और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने अपनी पहली पत्नी शेखा हिंद बिंत मकतूम के जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो 1970 की डॉक्यूमेंट्री से लिया गया है, जिसमें शेखा हिंद के बचपन की दुर्लभ झलकियां हैं.
कैरेबियाई राष्ट्र बरमूडा जैसे क्षेत्रीय दिग्गजों के नक्शेकदम पर चलते हुए क्रिप्टोकरेंसी और डिजिटल सुधारों को अपनाना चाहते हैं, ताकि वे बदलते वैश्विक बाजार में तेजी से आगे बढ़ सकें.
यूएई राष्ट्रपति का भारत दौरा भले ही केवल एक घंटा पैंतालीस मिनट का था, लेकिन इसने पाकिस्तान में गहरी बेचैनी पैदा कर दी है. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और उसकी विदेश नीति खाड़ी देशों पर निर्भर है, जिसमें तेल, कर्ज़ और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थन शामिल है. इस बीच, यूएई तेजी से भारत के साथ व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और तकनीक के क्षेत्रों में जुड़ रहा है जो पाकिस्तान के लिए खतरनाक संकेत है.
यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने पीएम मोदी के निमंत्रण पर तीन घंटे के लिए भारत का दौरा किया है. इस दौरान पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया और दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की. यह दौरा भारत-यूएई रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का अवसर है.
यूएई ने अपने कमर्शियल कंपनी कानून में बदलाव कर कंपनियों को आधिकारिक कॉरपोरेट नागरिकता देने का प्रावधान लागू किया है. इस नियम से कंपनियों को यूएई की कंपनी के रूप में मान्यता मिलेगी, लेकिन मालिकों को नागरिकता नहीं दी जाएगी.
यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान पाकिस्तान पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नूर खान एयरबेस पर उनका स्वागत किया है. यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब यूएई ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा जारी करने पर रोक लगाई है, खासकर भिखारियों को लेकर.
पाकिस्तान में आर्थिक संकट के बीच सऊदी अरब और यूएई जैसे खाड़ी देशों में भीख मांगने वाले पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या बढ़ रही है. सऊदी अरब ने भीख मांगने के आरोप में 56,000 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों को निर्वासित किया है, जबकि पाकिस्तान ने 66,154 यात्रियों को नो-फ्लाई लिस्ट में डालकर विदेश जाने से रोका है.
U19 Asia Cup 2025: अंडर 19 एशिया कप में भारत के वैभव सूर्यवंशी ने ऐसी पारी खेली, जिसने साबित किया वो अलग ही लेवल के खिलाड़ी हैं. UAE के खिलाफ उन्होंने 14 छक्के और 9 चौके की मदद से 95 गेंदों में 171 रन बनाए, अब भारत की जूनियर टीम रविवार को पाकिस्तान से भिड़ेगी, ऐसे में पड़ोसियों की हालत अभी से खराब होगी.
Vaibhav Suryavanshi 144 Runs Record:14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दोहा में भारत ए की ओर से जो पारी UAE के खिलाफ एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में जो पारी खेली, उससे उन्होंने कई कीर्तिमान भी अपनी रिकॉर्डबुक में शामिल कर लिए. वैभव की इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 148 रनों से जीत दर्ज की.