Motorola अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेकर आ रहा है, जिसका नाम Motorola Signature 27 है. यह फोन भारत में नवंबर को लॉन्च हो सकता है. अभी तक कंपनी ने लॉन्च डेट कंफर्म नहीं की है. मोटोरोला के ऑफिशियल पोर्टल पर इसका टीजर भी आउट हो चुका है, जिसमें फोन का डिजाइन आदि दिखाया गया है.
कंपनी ने Motorola Signature 27 को सबसे पहले सितंबर में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन समिट के दौरान पेश किया था. यह एक परफॉर्मेंस्ड फोक्स्ड और फोटोग्राफी फोक्स्ड स्मार्टफोन है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Motorola Signature 27 में क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 का इस्तेमाल किया है. इस स्मार्टफोन हैवी यूज के दौरान शानदार गेमिंग परफॉर्मेंस्ड, बेहतर कैमरा रिजल्ट और ऑन डिवाइस AI टास्क कंप्लीट कर सकता है.
ArcticMesh कूलिंग सिस्टम दिया
मोटोरोला का दावा है कि इसमें ArcticMesh कूलिंग सिस्टम दिया है, जो पुराने मॉडल की तुलना में 40 परसेंट ज्यादा लार्ज है. इससे स्मार्टफोन का टेम्प्रेचर कंट्रोल किया जाता है.
Motorola Signature 27 का कैमरा
Motorola Signature 27 में Sony LYTIA 910 50MP कैमरा सेंसर है, जो एक प्राइमरी कैमरा है. साथ ही इसमें 200MP का पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस मिलेगा, यह दूर से भी हाई रेजोल्यूशन फोटो कैप्चर कर सकता है.
यह भी पढ़ें: Lava के स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, फीचर फोन की कीमतों में भी मिल रही भारी छूट!
कंपनी ने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी से ब्लर को दूर रखने के लिए स्टेबलाइजेशन आर्किटेक्चर को शामिल किया है. इसमें 3.5 Axis ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजन (OIS) का सपोर्ट मिलता है. यह कम रोशनी में भी अच्छी परफॉर्मेंस दे सकता है.
Motorola Signature 27 में GrapheneOS मिलेगा
Motorola Signature 27 को एंड्रॉयड 17 के साथ पेश किया जाएगा, जिसके साथ कंपनी सात साल तक का OS अपडेट प्रोवाइड कराएगी.
सितंबर में GrapheneOS के डेवलपर्स ने कंफर्म किया है कि पिक्सल स्मार्टफोन के बाद मोटोरोला सिग्नेचर 27 पहले ऐसा स्मार्टफोन होगा, जो इस प्लेटफॉर्म सपोर्ट के साथ आएगा. GrapheneOS, असल में स्टैंडर्ड एंड्रॉयड की तुलना में अलग है. इसमें हैवी हार्डवेयर और टॉप क्लास की सिक्योरिटी मिलती है.