scorecardresearch
 

'ईरान हमसे बात करना चाहता है, मैंने कहा अब बहुत देर हो चुकी...', जंग के बीच ट्रंप का बयान

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को लेकर कहा था कि ईरान ऐसी मिसाइलें बना रहा था, जो अमेरिका तक पहुंच सकती थीं. 

Advertisement
X
ईरान को लेकर क्या बोले ट्रंप. (Photo: AP)
ईरान को लेकर क्या बोले ट्रंप. (Photo: AP)

अमेरिका और इजरायल के हमले ने ईरान को आक्रामक बना दिया है. ईरान अब मिडिल ईस्ट में रह-रहकर उन देशों पर हवाई हमले कर रहा है, जहां-जहां अमेरिका के सैन्यअड्डे हैं. दोनों ओर से हो रहे हमलों के बीच ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान का एयर डिफेंस, एयरफोर्स, नेवी और उनकी लीडरशिप चली गई है. उन्होंने (ईरान) कहा है कि वे बात करना चाहते हैं लेकिन मैंने कहा कि अब बहुत देर हो गई.

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को लेकर कहा था कि ईरान ऐसी मिसाइलें बना रहा था, जो अमेरिका तक पहुंच सकती थीं. 

्

ट्रंप ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का सैन्य ऑपरेशन जारी है. इस आतंकी सरकार से अमेरिका को गंभीर खतरा बना हुआ था. ईरान परमाणु हथियारों की अपनी जिद पर अड़ा हुआ था. इस वजह से अमेरिका पूरी तरह से अलर्ट था.

उन्होंने कहा था कि इनके पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइलें थी. लेकिन मैं ऐसा नहीं होने दूंगा. बीते 47 वर्षों में यह ईरानी सरकार अमेरिकियों पर हमला करती रही है. इस शैतानी सरकार पर हमला करने का ये हमारा आखिरी मौका था. 

Advertisement

ट्रंप ने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान में अमेरिका अपने अनुमानित समय से काफी आगे चल रहा है. इस अभियान में जितना समय लगे, ठीक है. हम करेंगे. यह जंग अगर लंबी भी चली तो भी हमें इससे बोरियत नहीं होगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमने ईरान को समय-समय पर चेताया लेकिन वह नहीं माना. अगर हमें जरूरत पड़ी तो हम सेना भी उतारेंगे. उन्होंने कहा कि ईरानी सरकार मिडिल ईस्ट में तैनात अमेरिकी बलों के लिए खतरा बन चुकी थी. ईरान अपने पारंपरिक बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम का तेजी से विस्तार कर रहा था. 

ट्रंप ने चेतावनी दी कि ईरान के पास पहले से ही ऐसे मिसाइलें मौजूद थी, जो यूरोप और विदेशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना सकती हैं. उन्होंने कहा कि ईरान जल्द ही मिसाइलें बना लेता जो सीधे अमेरिका तक पहुंचने में सक्षम होती. 

बता दें कि इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी सेना ने ईरान को हिलाकर रख दिया है. उस पर जबरदस्त हमले किए जा रहे हैं लेकिन अभी तो बड़े हमले होना बाकी है. ट्रंप ने सीएनएन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि हम उन्हें (ईरान) बुरी तरह कुचल रहे हैं. हमारा ज्वॉइंट ऑपरेशन सही तरीके से आगे बढ़ रहा है. अमेरिका की सेना दुनिया की सबसे बड़ी और ताकतवर सेना है और हम बखूबी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement