scorecardresearch
 

समलैंगिकता विरोधियों को संरक्षण देने के मामले में बॉबी जिंदल पर मुकदमा

अमेरिका के लुसियाना में समलैंगिकों के अधिकारों के लिए काम करने वाले एक संगठन और अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन (एससीएलयू) ने लुसियाना प्रांत के गवर्नर बॉबी जिंदल पर मुकदमा कर दिया है.

Advertisement
X
लुसियाना प्रांत के गवर्नर बॉबी जिंदल
लुसियाना प्रांत के गवर्नर बॉबी जिंदल

अमेरिका के लुसियाना में समलैंगिकों के अधिकारों के लिए काम करने वाले एक संगठन और अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन (एससीएलयू) ने लुसियाना प्रांत के गवर्नर बॉबी जिंदल पर मुकदमा कर दिया है.

समलैंगिकता विरोधियों को संरक्षण देने का है मामला
बॉबी जिंदल के खिलाफ मुकदमा के विरोधियों को संरक्षण देने का आदेश जारी करने पर किया गया है. वेबसाइट 'नोला डॉट कॉम' के अनुसार, के विधानमंडल द्वारा समलैंगिकता विरोधियों को संरक्षण देने वाले एक विधेयक को पारित करने से इनकार कर दिए जाने के बाद, जिंदल ने मई में धार्मिक स्वतंत्रता कार्यपालन आदेश जारी किया था. इसमें समलैंगिकता विरोधियों को संरक्षण देने की बात कही गई है.

गवर्नर का काम कानून बनना नहीं
एसीएलयू और अन्य संगठनों का आरोप है कि जिंदल ने समलैंगिक विवाह के विरोधियों को संरक्षण और अधिकार देकर अपने 'अधिकार क्षेत्र से बाहर' जाकर काम किया है, जबकि ऐसा करने का अधिकार सिर्फ विधानमंडल के पास है. फोरम फॉर इक्वैलिटी फाउंडेशन के सदस्य सीन सुलिवन ने कहा, ' गवर्नर का काम कानून बनना नहीं है. यहां अधिकारों के मुद्दे पर स्पष्ट बंटवारा है.'

Advertisement

जिंदल के आदेश से भेदभाव का माहौल
समलैंगिक हितधारक संगठनों का आरोप है कि के कार्यकारी आदेश से भेदभाव और पक्षपात का माहौल बना है. जिंदल ने ऐसे लोगों को संरक्षण देने के उद्देश्य से कार्यकारी आदेश जारी किया था, जिन्हें समलैंगिक विवाह का समर्थन न करने पर कर लाभ, सरकारी सेवाओं का लाभ और पेशेवर लाइसेंस से वंचित रहने का खतरा है.

एसीएलयू और दूसरी संस्थाओं ने मुकदमे में कहा कि जिंदल का आदेश किसी व्यक्ति या कंपनी को समलैंगिक जोड़ों के साथ बिना डर भेदभाव करने का अधिकार देता है.

इनपुट- IANS

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement