scorecardresearch
 

तंजानिया: बस-लॉरी एक्सीडेंट में 18 की मौत

तंजानिया के अरिजोना क्षेत्र में रविवार को मोरोगोरो-इरिंगा नेशनल हाईवे पर एक बस और एक लॉरी के बीच टक्कर होने से 18 लोगों की मौत हो गई.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

तंजानिया के अरिजोना क्षेत्र में रविवार को मोरोगोरो-इरिंगा नेशनल हाईवे पर एक बस और एक लॉरी के बीच 18 लोगों की मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद बस में आग लग गई. मोरोगोरो के क्षेत्रीय पुलिस कमांडर फॉस्टाइन शिलोगिले ने बताया कि रुआहा मुबियुनि क्षेत्र में हुई, जो कि मोरोगारो और इंरिंगा क्षेत्र के बीच स्थित है. पुलिस ने बताया कि यह टक्कर मोरोगोरो क्षेत्र के दक्षिणी हिस्से में इफकारा शहर के किलोमबेरो जिला मुख्यालय की ओर जा रही एक बस और इरिंगा की ओर जा रही एक के बीच हुई.

क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख ने बताया, 'दुर्घटना शहर से दूर एक सुदूरवर्ती क्षेत्र में हुई.' पुलिस के मुताबिक, गए 18 लोगों में लॉरी का चालक भी शामिल है. घायलों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है.

- इनपुट IANS

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement