न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में भारतीय टीम की धमाकेदार जीत के बाद अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने कई दिलचस्प खुलासे किए. अभिषेक ने बताया कि मुकाबले से एक दिन पहले वैभव ने उनसे कहा था कि वह फिल्म भाग मिल्खा भाग के डायलॉग की तरह मैदान पर अपना दम दिखाएंगे. वैभव ने भी माना कि इस बार उन्होंने अपनी स्वाभाविक आक्रामक बल्लेबाजी पर भरोसा किया और पावरप्ले का पूरा फायदा उठाया.