scorecardresearch
 

TMC सांसद काकोली को मिली Y कैटेगरी सुरक्षा... सोशल मीडिया पर क्यों मचा बवाल?

बंगाल में टीएमसी सांसद काकोली घोष को Y कैटेगरी सुरक्षा मिलने के बाद चर्चा तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, कई लोग इसे बीजेपी में शामिल होने की संभावनाओं से जोड़कर देख रहे हैं.

Advertisement
X
ममता बनर्जी ने सांसद काकोली घोष को लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) पद से हटा दिया था. (Photo: ITG)
ममता बनर्जी ने सांसद काकोली घोष को लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) पद से हटा दिया था. (Photo: ITG)

पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार को लेकर एक अहम फैसला लिया गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई. केंद्र सरकार ने उन्हें Y कैटेगरी सुरक्षा दी है, जिसमें सीआईएसएफ के कुल 8 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं.

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने हाल ही में अपनी महिला सांसद काकोली घोष को लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) पद से हटा दिया. उनकी जगह अब कल्याण बनर्जी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. यानी टीएमसी ने जिस सांसद को चीफ व्हिप पद से हटाया, उसी को केंद्र सरकार ने वाई कैटेगरी सुरक्षा दे दी है.

बता दें, यह फैसला तब आया है जब टीएमसी के कई अन्य नेताओं की सुरक्षा हाल ही में घटाई गई थी.

काकोली घोष दस्तीदार की सुरक्षा बढ़ाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं हैं. कुछ लोगों ने इसे 'बीजेपी का बंगाल में खेला जारी' बता रहे हैं. उनकी दलील यह है कि जिन विपक्षी नेताओं की सुरक्षा केंद्र सरकार बढ़ाती है, वे कुछ समय बाद बीजेपी में शामिल हो जाते हैं.

क्या काकोली घोष होंगी BJP में शामिल?

Advertisement

लोगों का कहना है कि एक पैटर्न देखने को मिला है. राघव चड्ढा को 15 अप्रैल को Z कैटेगरी सुरक्षा मिली और 24 अप्रैल को उन्होंने बीजेपी जॉइन कर ली. झारखंड में चंपई सोरेन को अगस्त 2024 में Z+ सुरक्षा दी गई और तीन दिन बाद वे बीजेपी में शामिल हो गए. यूपी में मनोज पांडेय को Y कैटेगरी सुरक्षा मिलने के बाद वे राज्यसभा चुनाव में बीजेपी का साथ देते दिखे और अब मंत्री बन चुके हैं.

वहीं इससे पहले शुभेंदु अधिकारी को दिसंबर 2020 में Z कैटेगरी सुरक्षा मिली और अगले ही दिन उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement