scorecardresearch
 

भतीजे अभिषेक को हॉस्पिटल की सलाह पर बिफरीं ममता बनर्जी, दूसरे अस्पताल लेकर पहुंचीं

अभिषेक बनर्जी की मेडिकल जांच के बाद अपोलो अस्पताल ने उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी. हालांकि उनकी स्थिति को लेकर चिंता जताते हुए ममता बनर्जी उन्हें आगे की जांच और निगरानी के लिए बेलव्यू अस्पताल लेकर गईं.

Advertisement
X
अपोलो की सलाह के बाद बेलव्यू अस्पताल गए अभिषेक बनर्जी (Photo: PTI)
अपोलो की सलाह के बाद बेलव्यू अस्पताल गए अभिषेक बनर्जी (Photo: PTI)

तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भांजे अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हमला हुआ. उन पर पत्थर, ईंट और दूसरी चीजें फेंकी गईं. इस हमले के बाद उनकी तबीयत को लेकर हलचल मच गई और उन्हें पहले अपोलो अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, अपोलो अस्पताल ने कहा कि अभिषेक घर पर आराम कर सकते हैं. अस्पताल की इस सलाह पर ममता भड़क गईं और फिर दूसरे अस्पताल का रुख किया गया.

सोनारपुर इलाके में अभिषेक बनर्जी चुनावी हिंसा में घायल हो लोगों के परिवार से मिलने गए थे. इसी दौरान उनपर भीड़ ने हमला कर दिया. जिसमें वह घायल हो गए. सुरक्षाकर्मियों ने घेरा बनाकर फिर उस जगह से निकाला.

पहले अपोलो अस्पताल ले जाया गया

हमले के बाद अभिषेक बनर्जी की जांच के लिए उन्हें व्हील चेयर पर अपोलो अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की और एक मेडिकल रिपोर्ट जारी की. इस रिपोर्ट में कहा गया कि अभिषेक घर पर आराम कर सकते हैं और उन्हें बस आराम करने की जरूरत है. यानी अस्पताल में भर्ती करने की कोई जरूरत नहीं थी.

ममता बनर्जी भड़कीं

अपोलो अस्पताल की रिपोर्ट में घर पर आराम की बात कही गई, लेकिन ममता बनर्जी संतुष्ट नहीं हुईं. वो खुद अभिषेक की हालत पर लगातार नजर बनाए हुए थीं. उनकी चोटें और शारीरिक हालत देखकर ममता बनर्जी ने फैसला किया कि सिर्फ एक अस्पताल की राय काफी नहीं है.

Advertisement

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री ममता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'शासक ही हत्यारे बन गए.'

यह भी पढ़ें: 'देखिए मेरा क्या हाल किया, ये मुझे मारना चाहते थे', हमले के बाद बोले अभिषेक बनर्जी

फिर बेलव्यू अस्पताल भेजा गया

ममता बनर्जी ने अभिषेक को बेलव्यू अस्पताल ले जाने का फैसला किया, ताकि डॉक्टरों की एक और टीम उनकी हालत को अच्छे से देख सके और पूरी तरह जांच कर सके. यानी पार्टी नेतृत्व कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहता था. बेलव्यू अस्पताल में उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाते हुए देखा गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement