अयोध्या कांड पर विपक्ष के लगातार हमलों पर मुख्यमंत्री योगी ने पलटवार की है. अयोध्या में चढावा चोरी को लेकर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बाकी विपक्षियों के हमले के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज बेहद आक्रामक दिखे. कल ही ट्रस्ट की बैठक में हुए तमाम फैसलों के बाद योगी ने आज समाजवादी पार्टी से सीधा सवाल किया कि मंदिर पर बोलने वाले वक्फ में करोड़ों की लूट पर चुप क्यों हैं? योगी का दूसरा सवाल था कि रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले आस्था की बात किस मुंह से करते हैं?