यूपी की सियासत से लेकर क्राइम की बारीकियों तक, आशीष मिश्रा की पैनी नजर हर खबर को डिकोड करती है. नेशनल और ट्रेंडिंग डेस्क के बाद अब 'हाइपर लोकल' के जरिए वे उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी हलचल को सीधे पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.
आशीष पिछले 5 सालों से Aajtak.in की टीम का हिस्सा हैं. इससे पहले जनसत्ता में 3 साल तक कलम चलाने के साथ उन्होंने एंकरिंग और वीडियो प्रोडक्शन में भी अपनी छाप छोड़ी. लोकसभा और दिल्ली विधानसभा चुनाव में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव उनके पास है.
मूल रूप से यूपी के रायबरेली जिले के रहने वाले आशीष को लिखने-पढ़ने के अलावा गाने सुनना और दोस्तों संग मौज-मस्ती करना पसंद है. कभी कभार क्रिकेट में हाथ आजमा लेते हैं.