scorecardresearch
 

'कट्टरपंथी दे रहे जिंदा जलाने की धमकी...' बुर्का पहनकर कांवड़ लाने वाली तमन्ना मलिक ने दर्ज कराई एफआईआर

उत्तर प्रदेश के संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ लाने और जलाभिषेक करने वाली तमन्ना मलिक को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकियां मिली हैं. तमन्ना ने अपने पति अमन त्यागी के साथ असमोली थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Advertisement
X
तमन्ना मलिक ने पति अमन त्यागी के साथ थाने पहुंचकर दर्ज कराया केस. (Photo: ITG)
तमन्ना मलिक ने पति अमन त्यागी के साथ थाने पहुंचकर दर्ज कराया केस. (Photo: ITG)

यूपी के संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ लाने वाली और महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने वाली तमन्ना मलिक को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. तमन्ना ने इस मामले को लेकर अपने पति अमन त्यागी के साथ थाने में तहरीर दी है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

तमन्ना मलिक ने समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के द्वारा पिछले दिनों दिए गए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है. तमन्ना ने कहा कि विश्वास तो उनके ऊपर से भी काफी लोगों का उठ चुका है.

दरअसल, संभल के बदनपुर बसई गांव की रहने वाली तमन्ना मलिक अपने पति अमन त्यागी के साथ बुर्का पहनकर 14 फरवरी को पुलिस और निजी वॉलेंटियर्स की के बीच हरिद्वार से कांवड़ लेकर संभल पहुंची थीं. यहां 15 फरवरी को तमन्ना ने बुर्के में ही संभल के क्षेमनाथ तीर्थ पर तीर्थ के महंत बाल योगी दीनानाथ की मौजूदगी में शिवलिंग पर गंगाजल और दूध व दही से अभिषेक किया था.

sambhal tamanna malik brought kanwar in burqa receives death threats fir

इसके बाद तीर्थ के महंत बाल योगी दीनानाथ ने तमन्ना मलिक को आत्मरक्षा के लिए तलवार भेंट की थी. तमन्ना मलिक ने तलवार निकालकर बुर्के पर सवाल उठाने वालों के लिए बड़ी चेतावनी दी थी और कहा था कि बुर्का किसी की जागीर नहीं है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कौन हैं संभल की तमन्ना मलिक जो बुर्का पहनकर हरिद्वार से लाईं कांवड़? शिव मंदिर में किया जलाभिषेक; भड़के सपा सांसद

अब तमन्ना ने पति अमन त्यागी के साथ संभल के असमोली थाने में पहुंचकर थाना प्रभारी मोहित चौधरी को मामले की जानकारी दी. तमन्ना मालिक और अमन त्यागी का आरोप है कि उन्हें सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी लोगों के द्वारा जान से मारने और जिंदा जलाने की धमकियां दी जा रही हैं, जिसकी वजह से वह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. उनके बच्चों को भी खतरा बना हुआ है.

तमन्ना ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके बाद एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देश पर असमोली थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

sambhal tamanna malik brought kanwar in burqa receives death threats fir

सोशल मीडिया पर मिल रही धमकी

तमन्ना मलिक का कहना है कि हमें काफी लोगों के द्वारा सोशल मीडिया पर सीधे-सीधे धमकियां दी जा रही हैं, लेकिन अब जो भी धमकियां मिलेंगी, उसको लेकर हम सबूत भी पुलिस को देंगे. तमन्ना मलिक का कहना है कि हमें मार देने और जला देने की धमकियां दी जा रही हैं. पिछले तीन-चार दिन से कट्टरपंथी लोगों के द्वारा लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. उन्हीं लोगों के खिलाफ हम तहरीर देने आए हैं.

Advertisement

तमन्ना के पति अमन त्यागी का कहना है कि जिन कट्टरपंथी लोगों के द्वारा धमकियां दी जा रही हैं, उनके खिलाफ तहरीर दी है. वहीं असमोली थाना प्रभारी मोहित चौधरी का कहना है कि थाने आकर तमन्ना और उसके पति ने धमकियां मिलने की शिकायत की थी. शिकायती पत्र के आधार पर केस दर्ज किया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement