scorecardresearch
 

सहारनपुर से लापता हुई हिंदू युवती 7 दिन बाद प्रयागराज में मिली, आरोपी आजम गिरफ्तार, इलाके में फोर्स तैनात

सहारनपुर के गंगोह में तनाव का कारण बनी हिंदू युवती को पुलिस ने सात दिन बाद सकुशल बरामद कर लिया है. लव जिहाद के आरोपों और भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच पुलिस ने मुख्य आरोपी आजम को जेल भेज दिया है. इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Advertisement
X
सहारनपुर से गायब युवती बरामद (Photo- Screengrab)
सहारनपुर से गायब युवती बरामद (Photo- Screengrab)

Uttar Pradesh News: सहारनपुर पुलिस ने गंगोह थाना क्षेत्र से लापता हुई हिंदू युवती को तकनीकी सर्विलांस की मदद से प्रयागराज से सकुशल बरामद कर लिया है. युवती के पिता ने 24 फरवरी को गांव के ही मुस्लिम युवक आजम पर अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी. पुलिस ने मामले की गंभीरता और युवती के नाबालिग होने के दावों को देखते हुए आरोपी आजम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. 

इस संवेदनशील मामले में पुलिस ने पहले ही पोक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराएं दर्ज कर ली थीं. युवती को फिलहाल नारी निकेतन में रखा गया है, जहां से उसे कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराए जाएंगे.

इलाके में तनाव और संगठनों का प्रदर्शन

युवती के लापता होने के बाद पिछले सात दिनों से पश्चिमी यूपी में माहौल काफी गरमाया हुआ था. कई हिंदू संगठनों ने इसे लव जिहाद से जोड़ते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान हाईवे जाम किए गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के साथ महापंचायतें बुलाई गईं. भाजपा नेता संगीत सोम और विधायक नंद किशोर गुर्जर के अल्टीमेटम के बाद प्रशासन ने गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी थी.

पुलिस टीम को 50 हजार का इनाम

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि युवती को बरामद करने के बाद अब उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा. मामले की विवेचना जारी है और आगे की विधिक कार्रवाई न्यायालय में युवती द्वारा दिए जाने वाले बयानों के आधार पर तय होगी. पुलिस की इस सफलता पर टीम को 50,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है. फिलहाल पुलिस का दावा है कि क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement