scorecardresearch
 

42 सेकंड में 36 वार... सहारनपुर के मदरसे में मासूम से बर्बरता, पुलिस ने दो आरोपियों को किया अरेस्ट

सहारनपुर के गंगोह स्थित एक मदरसे से दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें एक मासूम बच्चे को बेरहमी से पीटा जा रहा है. आरोप है कि 42 सेकंड में उस पर 36 वार किए गए. वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया और पुलिस ने एक्शन लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
X
करीब डेढ़ साल पुराना वीडियो हो रहा वायरल. (Photo: ITG)
करीब डेढ़ साल पुराना वीडियो हो रहा वायरल. (Photo: ITG)

सहारनपुर के गंगोह में स्थित मदरसे का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में करीब 10 साल के बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की जा रही है. आरोप है कि दो मौलानाओं ने बच्चे को बुरी तरह पीटा, जबकि तीसरा व्यक्ति वीडियो बनाता रहा. यह वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना है, लेकिन 3 अप्रैल को सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया.

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक मौलाना बच्चे को उल्टा करके उसके पैर पकड़े हुए है, जबकि दूसरा मौलाना उसे डंडों से लगातार पीट रहा है. बच्चे को करीब 36 डंडे मारे गए. इस दौरान बच्चा दर्द से चीखता-चिल्लाता रहा और रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. करीब 1 मिनट 49 सेकेंड के इस वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया.

मामले में खानपुर गुर्जर गांव के कारी साजिद हसन ने थाना गंगोह में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की. उन्होंने बताया कि मदरसे में आसपास के बच्चे पढ़ने आते हैं. वायरल वीडियो में गांव का ही मौलाना जुनैद बच्चे को पीटता दिखाई दे रहा है, जबकि शोएब उसे पकड़े हुए है.

यह भी पढ़ें: UP: टीचर ने पीटा तो स्कूल बैग में कट्टा लेकर पहुंचा 10वीं का छात्र, स्कूल में मचा हड़कंप

Advertisement

तहरीर के आधार पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बच्चा मदरसा छोड़कर भाग गया था, इसी कारण उसकी पिटाई की गई.

गंगोह के क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिसोदिया ने बताया कि सहारनपुर के कस्बा गंगोह का वीडियो वायरल है, जिसमें मदरसे में एक बच्चे को दो लोग पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं, दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है. वायरल वीडियो मदरसा दारुल उलूम जकरिया का पाया गया है. दोनों नामजद आरोपी जुनैद एवं शोएब को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement