scorecardresearch
 

आइसक्रीम लेने को झुका शख्स, अगले ही पल बालकनी से नीचे गिरा, CCTV में कैद हुआ हादसा

सोनभद्र के रेणुकूट में एक व्यक्ति आइसक्रीम लेने के दौरान संतुलन खो बैठा और ऊंचाई से नीचे गिर गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं आई और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है.

Advertisement
X
घर की बालकनी से नीचे गिरा शख्स. (Photo: Screengrab)
घर की बालकनी से नीचे गिरा शख्स. (Photo: Screengrab)

कभी-कभी कुछ सेकंड की एक छोटी सी चूक बड़े हादसे में बदल सकती है. सोनभद्र के रेणुकूट से सामने आया एक सीसीटीवी वीडियो इसी बात की याद दिलाता है. वीडियो में एक शख्स आइसक्रीम लेने के लिए आगे झुकता है, लेकिन अगले ही पल उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह बालकनी से नीचे गिर पड़ता है. यह घटना रेणुकूट की बताई जा रही है. पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति अपने घर की बालकनी में खड़ा है. नीचे सड़क पर एक आइसक्रीम बेचने वाला खड़ा है. व्यक्ति अपनी बालकनी से खड़ा होकर और आइसक्रीम लेने के लिए झुकता है और नीचे गिर पड़ता है.घटना इतनी तेजी से होती है कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाते.

व्यक्ति के नीचे गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है. आसपास मौजूद लोग तुरंत उसकी ओर दौड़ पड़ते हैं. हर कोई उसकी मदद करने की कोशिश करता दिखाई देता है. स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे संभाला और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई. घटना के बाद कुछ देर तक इलाके में चिंता का माहौल बना रहा क्योंकि गिरने की ऊंचाई को देखते हुए लोगों को गंभीर चोट की आशंका थी.

आइसक्रीम लेने के दौरान हुआ हादसा

हालांकि राहत की बात यह रही कि यह हादसा उतना गंभीर साबित नहीं हुआ जितना पहली नजर में दिखाई दे रहा था. गिरने के बावजूद उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई. स्थानीय लोगों की मदद और समय पर मिली सहायता के कारण स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई.

Advertisement

बताया जा रहा है कि हादसा बीते बुधवार को हुआ था. घटना के बाद व्यक्ति की हालत पर नजर रखी गई और अब वह पूरी तरह सामान्य बताया जा रहा है. इस बीच घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. वीडियो देखने वाले लोग इसे एक बड़ी चेतावनी के तौर पर भी देख रहे हैं कि ऊंचाई पर खड़े होकर किसी भी वस्तु को लेने या देने के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए.

CCTV में कैद हो गया पूरा घटनाक्रम

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि हादसा किसी तकनीकी खराबी या अन्य कारण से नहीं, बल्कि संतुलन बिगड़ने की वजह से हुआ. यही कारण है कि कुछ सेकंड में सामान्य दिखने वाला दृश्य अचानक दुर्घटना में बदल गया. गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जानहानि नहीं हुई. हालांकि वीडियो यह जरूर दिखाता है कि कभी-कभी रोजमर्रा की छोटी-सी लापरवाही भी बड़े खतरे का रूप ले सकती है. फिलहाल व्यक्ति सुरक्षित है और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है. वहीं घटना का वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement