scorecardresearch
 

दिल्ली और ग्रेटर नोएडा जाने वाले हो जाएं सावधान! आज ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें एडवाइजरी

9 अक्टूबर को नोएडा के सेक्टर-95 में कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर खास कार्यक्रम है. इसकी वजह से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और आसपास के रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा. दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा से आने-जाने वालों को घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी पढ़ने की सलाह दी गई है.

Advertisement
X
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कांशीराम परिनिर्वाण दिवस की वजह से ट्रैफिक डायवर्ट होगा. (File Photo- PTI)
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कांशीराम परिनिर्वाण दिवस की वजह से ट्रैफिक डायवर्ट होगा. (File Photo- PTI)

दिल्ली और ग्रेटर नोएडा जाने वालों के लिए शुक्रवार का दिन मुश्किल भरा रह सकता है. दरअसल ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है, जिसके मुताबिक 9 अक्टूबर को कई रूट्स डायवर्ट होने वाले हैं.

दरअसल नोएडा के राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल सेक्टर-95 में 9 अक्टूबर को कांशीराम परिनिर्वाण दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है.

ऐसे में गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत सुबह नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और आसपास के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा.

घर से निकलने से पहले एजवाइजरी पढ़ने की सलाह

दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को असुविधा से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने घर से निकलने से पहले एडवाइजरी पढ़ने की सलाह दी है. पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.

कहां-कहां रूट डायवर्जन?

  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से दिल्ली की ओर जाने वाले चरखा गोलचक्कर से गऊशाला गोलचक्कर होकर अपने डेस्टिनेशन तक जा सकेंगे.
  • कालिंदी कुंज दिल्ली की ओर से दिल्ली (चिल्ला/DND) की ओर जाने वाले सेक्टर 37 से अट्टापीर चौक, रजनीगंधा चौक, सेक्टर 15 गोलचक्कर होकर अपने डेस्टिनेशन तक पहुंच पाएंगे.
  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर दलित प्रेरणा स्थल पर यातायात दबाव होने की स्थिति में महामाया फ्लाई ओवर से सैक्टर 37 की ओर यातायात का डायवर्ट किया जायेगा. ये यातायात सेक्टर 37 से अटटापीर चौक, रजनीगंधा चौक, सैक्टर 15 गोलचक्कर चौक से गन्तव्य को जा सकेगा.
  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आने वाले रास्ते पर दलित प्रेरणा स्थल गेट नं0-04/05 पर ट्रैफिक के चलते फिल्मसिटी फ्लाई ओवर से सेक्टर 18 की ओर यातायात का डायवर्ट किया जायेगा. ये यातायात सैक्टर 18 से रजनीगंधा चौक, सेक्टर 15 गोलचक्कर चौक या सेक्टर 18 अण्डरपास से एलीवेटेड होकर गन्तव्य को जा सकेगा.
  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर डीएनडी, फिल्मसिटी फ्लाई ओवर के पास ट्रैफिक होने पर सेक्टर 14A फ्लाई ओवर से सेक्टर 15 गोलचक्कर की ओर यातायात का डायवर्ट किया जायेगा. ये यातायात सैक्टर 15 गोलचक्कर चौक से रजनीगंधा चौक, अटटापीर चौक, सैक्टर 37 होकर डेस्टिनेशन को जा सकेगा.

पार्किंग व्यवस्था

Advertisement

1- कार्यक्रम में दिल्ली (चिल्ला / डीएनडी) की ओर से कार्यक्रम में आने वाले हल्के वाहनों फिल्मसिटी के अन्दर बनी मल्टीलेवल पार्किंग में पॉर्क होगें.

2- कार्यक्रम में परीचौक, सेक्टर 37, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और कालिन्दी कुंज की ओर से आने वाले हल्के वाहनों की पार्किंग सेक्टर 95 गंदानाला के पास बनी राष्ट्रीय दलित प्ररेणा स्थल की अण्डरग्राउण्ड पार्किंग में पॉर्क होगें.

3- कार्यक्रम में सेक्टर 60, सैक्टर 18 की ओर से आने वाले हल्के वाहनों की पार्किंग गॉर्डन गलैरिया सेक्टर 38ए के पास बनी पार्किंग में पॉर्क होगें.

यह भी पढ़ें: प्रोटेस्ट के बीच जान लीजिए दिल्ली में आज ट्रैफिक एडवाइजरी क्या है?

डायवर्जन के दौरान आपातकालीन वाहनों जैसे चिकित्सीय और फायर सर्विस को इजाजत होगी. वहीं ट्रैफिक पुलिस ने असुविधा से बचने के लिए अपील की है और यातायात में असुविधा होने पर यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement