scorecardresearch
 

IND vs NZ: विराट को चेस मास्टर ऐसे ही नहीं कहा जाता! पाकिस्तानी दिग्गज ने भी किया कोहली की डेडिकेशन को सलाम

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में दमदार जीत हासिल हुई. भारत की इस जीत में विराट कोहली का सबसे अहम रोल रहा. कोहली ने टीम के लिए 74 रनों की मैच विनिंग पारी खेली.

Advertisement
X
कोहली ने किया कमाल. (PHOTO: AP)
कोहली ने किया कमाल. (PHOTO: AP)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया. भारत ने डकवर्थ लुईस नियम (DLS) के तहत मेजबान कीवी टीम को 5 विकेट से करारी शिकस्त देकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की शानदार बढ़त बना लिया है. 

भारत की इस धमाकेदार जीत के बाद क्रिकेट जगत में चारों तरफ टीम के प्रदर्शन की चर्चा हो रही है. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर भारतीय टीम और खासकर विराट कोहली की जमकर तारीफ की है. 

बासित अली का मानना है कि विराट का खेल के प्रति जुनून और उनकी फिटनेस दुनिया के हर युवा खिलाड़ी के लिए एक मिसाल है. बासित अली ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि जिस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो और जिसकी इकलौती सोच साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को जीतना हो, उसका मैदान पर जोश देखने लायक होता है. 

मैच के दौरान विराट ने जिस तरह स्लिप में शानदार कैच लपका और मैदान पर चीते जैसी फुर्ती दिखाई, वह उनके काम के प्रति डेडिकेशन को साफ दिखाता है. उन्होंने कहा कि विराट ने जिस अंदाज में 145 के स्ट्राइक रेट से 74 रनों की पारी खेली और शॉर्ट गेंदों पर जिस खूबसूरती से पुल शॉट लगाए, वह यह साबित करते हैं कि उन्हें चेस मास्टर यूं ही नहीं कहा जाता. 

Advertisement

61वां वनडे शतक पूरा करने का था मौका

बासित ने यह भी कहा कि अगर मैच में बारिश के कारण लक्ष्य छोटा न होता तो विराट अपना 61वां वनडे शतक भी पूरा कर लेते. पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज ने टीम इंडिया की गेंदबाजी की भी खुलकर सराहना की. उन्होंने कहा कि मैच से पहले ऐसा माना जा रहा था कि जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भारत की गेंदबाजी कमजोर कड़ी साबित होगी.

लेकिन युवा गेंदबाजों ने महफिल लूट ली. अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट चटकाए तो वहीं अंशुल कंबोज ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए 10 ओवरों में सिर्फ 22 रन देकर 2 बड़े विकेट झटके और गजब का नियंत्रण दिखाया. इसके अलावा गुरनूर बरार ने भी 3 विकेट लेकर कीवी टीम की कमर तोड़ दी और पूरी न्यूजीलैंड की टीम को 185 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाई.

न्यूजीलैंड की मुश्किलें अब और बढ़ेंगी

बासित अली के मुताबिक अपने घर पर खेलने के बावजूद कीवी टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और शॉर्ट पिच गेंदों के जाल में फंस गई. उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा का वह शानदार रन आउट और कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में मैदान पर लिया गया फैसला टीम के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. 

Advertisement

पहला मैच हारने के बाद अब न्यूजीलैंड की टीम पर मानसिक दबाव 100% बढ़ गया है और अगर वे दूसरा मुकाबला भी हार जाते हैं तो इस सीरीज में उनकी वापसी करना बेहद मुश्किल हो जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement