scorecardresearch
 

Shukra Gochar 2026: धनतेरस पर शुक्र का राशि परिवर्तन, ये 4 राशि वाले हो सकते हैं अमीर

धन, संपत्ति, सुख-सुविधा और ऐश्वर्य के कारक शुक्र 6 नवंबर को धनतेरस के दिन राशि परिवर्तन करने वाले हैं. इस दिन शुक्र वक्री अवस्था में तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे. शुक्र का यह राशि परिवर्तन पांच राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है.

Advertisement
X
शुक्र वक्री अवस्था में तुला से कन्या राशि में गोचर करने वाले हैं. (Photo: ITG)
शुक्र वक्री अवस्था में तुला से कन्या राशि में गोचर करने वाले हैं. (Photo: ITG)

सुखों के प्रदाता शुक्र 6 नवंबर को वक्री अवस्था में कन्या राशि में गोचर करने वाले हैं. इस दिन धनतेरस का त्योहार भी मनाया जाएगा. संयोगवश धनतेरस का पर्व भी शुक्र प्रदोष के साए में मनाया जाएगा. शुक्र अब 22 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि पंचदिवसीय दीपोत्सव के शुभारंभ पर शुक्र का चाल बदलना पांच राशियों के लिए शुभ दिखाई दे रहा है. इन राशियों के सिर से संकट टलने वाला है. धन की स्थिति में भी सुधार की उम्मीद की जा रही है. आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

वृषभ राशि (Taurus)
लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं. व्यापार करने वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां कम होंगी. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बेहतर होगा और आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह गोचर लाभकारी रहने के संकेत दे रहा है. इस दौरान कोई अच्छी खबर मिल सकती है. अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा. भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है. कामकाज में सुधार के साथ आय बढ़ने की संभावनाएं बनेंगी.

Advertisement

सिंह राशि (Leo)
शुक्र का यह गोचर साहस और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला हो सकता है. कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नौकरी या रोजगार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं. विरोधियों पर आपका प्रभाव बढ़ेगा. निजी रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बन सकता है.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है. इस दौरान अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. निवेश से जुड़े अच्छे मौके सामने आ सकते हैं. नया काम शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है. व्यापारियों को किसी बड़ी डील पर हस्ताक्षर करने का अवसर मिल सकता है. कुल मिलाकर व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आने के संकेत हैं.

धनु राशि (Sagittarius)
आपको भाग्य का साथ मिल सकता है. लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. व्यापार में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं और कामकाज में सुधार देखने को मिलेगा. जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे. विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अच्छा साबित हो सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement