scorecardresearch
 

चीन में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता

चीन में गुरुवार, 5 नवंबर की सुबह 4.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, झटके सुबह 6:19 बजे आए. भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई. किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.

Advertisement
X
चीन में महसूस किए गए भूकंप के झटके (Photo-ITG)
चीन में महसूस किए गए भूकंप के झटके (Photo-ITG)

चीन में गुरुवार सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई. भारतीय समयानुसार, भूकंप 5 नवंबर की सुबह 06:19 बजे आया.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 32.592 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 94.291 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था. इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई.

फिलहाल इसमें किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.


 

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement