scorecardresearch
 

कैसे नोएडा पहुंची गुरुग्राम से उठी चिंगारी...जानें Noida Protest में कब- कब क्या हुआ?

एनसीआर में मजदूरों का प्रदर्शन अब उग्र रूप ले चुका है. गुरुग्राम के मानेसर से शुरू हुआ वेतन बढ़ोतरी का आंदोलन नोएडा और फरीदाबाद तक फैल गया. कई जगहों पर आगजनी, तोड़फोड़ और पत्थरबाजी हुई. कर्मचारी न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग पर अड़े हैं, जबकि प्रशासन हालात काबू में करने में जुटा है.

Advertisement
X
जानें कैसे नोएडा पहुंची गुरुग्राम से उठी चिंगारी (Photo: itg)
जानें कैसे नोएडा पहुंची गुरुग्राम से उठी चिंगारी (Photo: itg)

सैलरी बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा में प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों का प्रदर्शन जोर पर है. सोमवार को गुस्साए कर्मचारियों ने पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ कर दी. हालात इतने बिगड़े कि कुछ जगहों पर कर्मचारियों ने पत्थरबाजी की और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया.वहीं नोएडा के फेज-2 इलाके में भी जमकर तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं. सेक्टर 84 में दो वाहनों के आग में झोंक दिया गया है.

यहां हम आपको कर्मचारियों के इस प्रदर्शन को शुरुआत से और सिलसिलेवार तरीके से समझा रहे हैं.

गुरुग्राम से उठकर  दिल्ली - एनसीआर तक भड़की चिंगारी

- 3 अप्रैल को सबसे पहले IMT मानेसर की HMSI(होंडा मोटरसाइकिल स्कूटर प्लांट के हज़ारो मजदूरों ने कंपनी गेट पर  अस्थाई कर्मियों ने न्यूनतम वेतनमान बढ़ाये जाने को लेकर जोरदार प्रोटेस्ट  किया था. इसके बाद अनस्किल्ड मजदूरो के वेतमान बढ़ाये जाने की यह मांग IMT मानेसर की एक दर्जन कंपनियों तक जा पहुंची

-  इसी दिन कपड़ा उद्योग जगत की नामी एक्सपोर्ट कंपनी Richa ग्लोबल के आधा दर्जन प्लांट्स  में और ऐसी ही अन्य कंपनियों के हज़ारों अस्थाई कर्मचारी प्रदर्शन में उतर गए. 

-  6 अप्रैल से IMT मानेसर की कई दर्जन कंपनियों में काम करने वाले हजारों कर्मचारियों ने हड़ताल की घोषणा कर दी. कर्मचारियों की मांग थी की महंगाई बढ़ने के साथ-साथ उनका न्यूनतम वेतनमान बढ़ाया ही नहीं गया.  सिलेंडर के दाम 500 रुपये किलो तक बढ़ गए, दाल चावल,आटा तेल सब महंगा है पर इतनी कम सैलरी में कैसे गुजरा होगा.

Advertisement

-8 अप्रैल बुधवार की दोपहर आज तक की टीम इन हजारों मजदूरों के बीच पहुंची. टीम ने उनसे उनसे न्यूनतम वेतमान से लेकर, बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं या नहीं, कमरे का क्या किराया है जैसी बातें जानने की कोशिश को लेकर चौपाल की. फिर जैसे यह मजदूरो की यह मांग आज तक के जरिये प्रदेश सरकार तक पहुंची वैसे ही बुधवार देर शाम प्रदेश सरकार ने अनस्किल्ड और स्किल्ड मजदूरों के न्यूनतम वेतमान में व्रद्धि की.  लेकिन यह जानकारी मजदूरों तक पहुंचाने में जिला प्रशासन पूरी तरह से फेल साबित हुई. 

-9 अप्रैल को जिला प्रशासन ने प्रदेश सरकार द्वारा न्यूनतम वेतमान बढ़ाये जाने के बावजूद IMT मानेसर में धारा 163 लगा दी और फिर वीरवार की सुबह जैसे ही हड़ताली कर्मचारी कंपनियों के गेट के बाहर पहुंचकर नारे बाज़ी और धरना प्रदर्शन करने लगे तो प्रशासन का प्रस्ताव बताने की जगह बल प्रयोग करना शुरू कर दिया गया. इसके बाद लाठीचार्ज हुआ तो हड़ताली कमर्चारियों द्वारा पुलिस पेट्रोलिंग वाहनों और राइडर को आग के हवाले कर दिया गया. कंपनियों में भी तोड़फोड़ की गई. 

- 10 अप्रैल 2026 को  मामला बिगड़ता देख जिला प्रशासन ने सीसीटीवी की मदद से तकरीबन 56 उपद्रवियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. हालांकि, उसके बाद से IMT मानेसर में माहौल शांत जरूर दिखाई दे रहा है लेकिन जानकारी के मुताबिक न्यूनतम वेतमान को लेकर मजदूरों में अभी भी गुस्सा बरकरार है.इसको लेकर 16 अप्रैल को गुरुग्राम में जोरदार प्रोटेस्ट किया जाएगा जैसी जानकारियां भी सामने आ रही है.

Advertisement

-13 अप्रैल यानी सोमवार सुबह धरना प्रदर्शन कर रहे इन प्रदर्शनकारियों का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके चलते सेक्टर-60 और 62 के आसपास सड़कों पर जाम लग गया. इन प्रदर्शनकारियों ने कई जगह आगजनी की और गाड़ियां तोड़ दीं.

नोएडा और फरीदाबाद में प्रदर्शन 

हरियाणा में न्यूनतम वेतमान बढाए जाने के बाद बाद नोएडा में दो - तीन दिन से प्रदर्शन शुरू था. इसके बाद आज Phase 2 में प्रदर्शन हिंसक हो उठा. कई गाड़ियों को आग के हवाले किया गया, पत्थरबाजी हुई. इसके बाद नोएडा के सेक्टर 59, 60, 62 में प्रदर्शनकारियों ने  फैक्ट्री में घुसकर तोड़ फोड़ कर रहे हैं. नोएडा में भी हरियाणा की तरह न्यूनतम वेतमान बढाने की मांग कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement